Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    April 16, 2026

    संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप-रोका प्रकाशन-होगी जांच

    April 16, 2026

    दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपने साहस और आत्मविश्वास से महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब :डॉ. चंदानी….जुझारू 26 महिलाओं का हुआ सम्मान
    Featured

    अपने साहस और आत्मविश्वास से महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब :डॉ. चंदानी….जुझारू 26 महिलाओं का हुआ सम्मान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजन कर महिलाओं का सम्मान किया गया।

    कार्यक्रम में एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस.चंदानी ने कहा कि नारी अपने सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है।

    IMG 20240309 WA0043

    एडीसी ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। समाज में स्त्री व पुरुष में समानता होगी तभी उस समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं,यह हम बचपन से सीखते-सिखाते आ रहे हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।

    IMG 20240309 WA0044

    अन्य सभी चिकित्सकों ने महिला दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात सभी उपस्थित डॉक्टरों व महिला स्टाफ़ ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। अस्पताल प्रबंधन ने सभी महिला स्टाफ़ व भर्ती मरीजों को गुलाब देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने व जीवन में संघर्ष कर जिंदगी को अलग दिशा में बदलने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    मुश्किलों से हार नहीं मानी, डटकर मुकाबला किया

    कई लोग मामूली सी कठिनाई आने पर जिंदगी से घबराकर हार मान लेते हैं, लेकिन ऐसी ही कुछ महिलाएं जो एनकेएच हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिन्होंने परिस्थितियों से डटकर मुकाबला किया और अपनी जिंदगी की अलग-अलग राह चुनी। कुछ ने तो माता-पिता के लिए बेटी होकर बेटे की भी भूमिका निभाई, किसी ने मां-बाप दोनो बन कर अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया और काबिल बनाया। अस्पताल में काम करके इन महिलाओं ने अपने परिवार को न सिर्फ दो वक्त की रोटी दी बल्कि पूरी हिम्मत से जिंदगी को अलग दिशा भी दी व ये सभी नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: 5 लाख के चेक बाउंस मामले में न्यायालय का सख्त फैसला, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की प्रभावी पैरवी

    IMG 20240309 WA0046

    ऐसी सभी 26 महिलाओं संतोषी ध्रुव, रुक्मणि केवट, मालती देवी महंत, पुष्पा चौहान, श्रीदेवी, रामेश्वरी शर्मा, सरिता पेंडो, सुखमनी यादव, मीना कश्यप, लक्ष्मीन मानिकपुरी, शीला महंत, रजनी चौहान, अलफुंसा तिग्गा, फूल बाई, प्रीतम देवी, धर्मेंद्र चेला, दीप्ति महंत, रोसेलिया तिर्की, मरियम एक्का, शकुंतला केरकेट्टा, स्वाति सूर्यवंशी, पिंकी सोनी, सुनीता प्रधान, सेवंती सिंह, मंजुलता कर्ष, मंजू साहू को अस्पताल सभी महिला डॉक्टर्स व सीनियर स्टाफ्स सहित सभी डॉक्टरों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में 150 से ज्यादा महिला स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सीनियर डॉक्टर्स ने सभी महिला डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से राजेश चंदानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    April 16, 2026

    संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप-रोका प्रकाशन-होगी जांच

    April 16, 2026

    दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर

    April 16, 2026

    Korba: सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग

    April 16, 2026

    Korba: संतरेगा में लकड़ी जप्ती मामले में विवाद: डीएफओ कार्यालय में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

    April 16, 2026

    Ballia: शिकायत लेकर थाना पहुंची महिला से दो पुलिस अधिकारियों ने की जिस्म की डिमांड ! ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    April 15, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026822 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026756 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026746 Views
    Don't Miss

    अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    April 16, 2026

    अमरावती/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में युवक अयान अहमद द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चलने…

    संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी का आरोप-रोका प्रकाशन-होगी जांच

    April 16, 2026

    दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर

    April 16, 2026

    Korba: सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.