Featuredछत्तीसगढ़

प्रेमिका को मिलने बुलाया, बाइक में बैठाकर खोजता रहा ठिकाना, सुनसान जगह मिलने पर घोंटा गला

Spread the love

रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी प्रेमी ने पहले से साजिश रचा लिया था, जिसके बाद युवती को घुमाने के बहाने ले गया। इस दौरान लगभग 30 किलोमीटर तक आरोपी बाइक चलाते हुए हत्या के लिए सुरक्षित ठिकाना खोजता रहा।

सुनसान जगह मिलते ही आरोपी प्रेमी ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को सरस्वती नगर थाना में रचना सोना नाम की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस खोजबीन शुरू की। इसके साथ ही पुलिस ने मोबाइल की जांच की। मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस रचना के एक रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले विवेक सेंन्द्रे के साथ अफेयर का पता चला।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसमें अफेयर की बात स्पष्ट हो गई। उसने पुलिस को बताया कि रचना उसे लगातार मैसेज करके शादी करने का दबाव डाल रही थी। लेकिन वो उससे शादी नहीं करना चाहता था। इसके बाद उसने यह योजना बनाई। आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद अमलेश्वर ले गया। इस दौरान आरोपी प्रेमी सुनसान जगह की तलाश में खमरिया गाँव तक पहुंचा। वहां खेत के बीचों-बीच बनी एक खाली झोपड़ी में लेकर गया।

इस दौरान लड़की फिर से शादी की बात दोहराने लगी। शादी की बात को लेकर काफी विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने रचना का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शातिर आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए लड़की के चेहरे पर तेजाब छिड़क दिया। इसके बाद आरोपी प्रेमी घटना स्थल से फरार हो गया। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कोरबा प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत, कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया भाजपा के अटल घोषणा पत्र का कॉपी पेस्ट

यह भी पढ़ें: फिल्म एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप, 3 करोड़ का बंगला गिफ्ट किया… बेंगलुरु पुलिस ने चोर को पकड़ा, तो खुल गए कई राज

यह भी पढ़ें: अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव, यहां जानें नई टाइमिंग

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button