Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश: दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

    April 12, 2026

    बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदूओं के घरों में की तोड़फोड़

    April 12, 2026

    New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेड पड़ी तो खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकने लगा चीफ इंजीनियर, करोड़ों में कैश बरामद; सामने आया VIDEO
    Featured

    रेड पड़ी तो खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकने लगा चीफ इंजीनियर, करोड़ों में कैश बरामद; सामने आया VIDEO

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 31, 2025Updated:May 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6664180991748649616645aa64b82c9c2cfee1f18ec9d23ea2dd96c989d193ab35b8cd866f7ba4d64754c8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भुवनेश्वर/स्वराज टुडे: ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इसी क्रम में विजिलेंस विभाग ने आरडब्ल्यू विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान अब तक ₹2.1 करोड़ की नकदी बरामद की गई है।

    वहीं अभी भी तलाशी की जा रही है। विजिलेंस टीम ने ओडिशा के भुवनेश्वर, अंगुल और पिपिली समेत 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों के तहत की गई। छापेमारी में 8 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर, 6 एएसआई और अन्य अधिकारी शामिल थे।

    खिड़की से फेंकी गई 500 रुपये की गड्डियां

    बता दें कि छापेमारी के दौरान एक तरफ भुवनेश्वर के पीडीएन एक्सोटिका अपार्टमेंट में मौजूद फ्लैट से ₹1 करोड़ कैश मिला। वहीं दूसरी तरफ अंगुल में स्थित उनके दो मंजिला मकान से अब तक ₹1.1 करोड़ नकद जब्त किया गया है। यहां इतना कैश बरामद हुआ है कि इससे गिनने के लिए मशीनें मंगाई गई हैं और नोटों की गिनती अब तक जारी है। इतना ही नहीं इस छापेमारी के दौरान भुवनेश्वर स्थित फ्लैट में मौजूद बैकुंठ नाथ सारंगी ने सतर्कता टीम को आता देख ₹500 के नोटों के बंडल खिड़की से बाहर फेंक दिए। उनका उद्देश्य अवैध नकदी को छुपाना था, लेकिन विजिलेंस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में नोटों को तुरंत जब्त कर लिया।

    इन ठिकानों पर छापेमारी

    1. करदगड़िया, अंगुल में दो मंजिला मकान
    2. पीडीएन एक्सोटिका, डुमडुमा, भुवनेश्वर में फ्लैट
    3. पिपिली, पुरी में सिउला गांव का फ्लैट
    4. अंगुल के शिक्षकपाड़ा में रिश्तेदार का घर
    5. लोकेईपासी गांव, अंगुल में पैतृक घर
    6. मटियासाही, अंगुल में दो मंजिला पैतृक मकान
    7. भुवनेश्वर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय का चेम्बर
    यह भी पढ़ें :  Raibareli: प्रेमी को परिजनों ने भिजवा दिया जेल, टावर पर चढ़ गयी नाराज प्रेमिका, मचा हड़कंप....

    आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई 

    विजिलेंस विभाग के अनुसार यह जांच सारंगी द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। अधिकारी अब उनके बैंक खातों, निवेश, संपत्तियों और अन्य आर्थिक स्रोतों की भी जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आगे चलकर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। यह कार्रवाई ओडिशा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की बड़ी मिसाल है। अब सबकी नजर विजिलेंस विभाग की आखिरी रिपोर्ट पर टिकी है।

    यह भी पढ़ें: स्कूल फीस के नाम पर 27 अभिभावकों से अपने अकाउंट में 8,02,600 रुपये लेकर भाग जाने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी के तीनों कातिलों की जेल में कटेगी बाकी जिंदगी, ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ से इनकार करने पर हत्या कर नहर में फेंक दी थी लाश

    यह भी पढ़ें: अगर आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ टूर पर हैं, तो इन बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं होंगे किसी अनहोनी के शिकार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

    April 12, 2026

    बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदूओं के घरों में की तोड़फोड़

    April 12, 2026

    New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

    April 12, 2026

    Korba: 15वीं बार जीरो शॉर्टेज के साथ जिले ने बनाया कीर्तिमान, लगभग 650 करोड़ का धान शत-प्रतिशत परिदान

    April 12, 2026

    Raipur: CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    April 12, 2026

    Korba: गन्ना रस निकालते समय मशीन में नाबालिग का फंसा हाथ, घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल

    April 12, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026811 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026738 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026664 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश: दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

    April 12, 2026

    मुंबई/स्वराज टुडे: भारतीय सिनेमा और संगीत जगत की महान पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार…

    बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदूओं के घरों में की तोड़फोड़

    April 12, 2026

    New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

    April 12, 2026

    Korba: 15वीं बार जीरो शॉर्टेज के साथ जिले ने बनाया कीर्तिमान, लगभग 650 करोड़ का धान शत-प्रतिशत परिदान

    April 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.