शादी के रिसेप्‍शन में दो भाइयों को गोलियों से भूना, दोनों की मौत, पार्टी में मची खलबली

- Advertisement -

पटना/स्वराज टुडे: फुलवारीशरीफ पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार रात चल रही शादी की रिसेप्‍शन में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी। मृतकों में मनीष कुमार और मनजीत कुमार शामिल हैं। घटना के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया गया है। पुलिस घटनास्‍थल पर तैनात है।

बताया जाता है कि दौलत राय के पुत्र विक्की की शादी के बाद रिसेप्शन का भोज चल रहा था। उसमें राजू राय के बेटे मनीष और मनजीत भोजन कर रहे थे।

बताया जाता है कि 26-27 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे दोनों भाई गोलियों से छलनी होकर मौके पर ही गिर पड़े। रिसेप्शन पार्टी में भगदढ़ मच गई। एक घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि किसी प्रकार लोगों दोनों को अस्‍पताल पहुंचाया, वहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलने के साथ ही मौके पर गोपालपुर थाना,डीएसपी सदर टू,एसपी सिटी पूर्वी परसा बाजार रामकृष्ण नगर थाना पुलिस पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर परसा बाजार, रामकृष्ण नगर सहित कई थानों से पुलिस बल को बुलाया लिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई।

खाना खाने के बाद खूनी तांडव

जानकारी के अनुसार गांव निवासी दौलत राय के पुत्र विक्की की रिसेप्शन पार्टी थी। दौलत राय, राजू राय के गोतिया में आते हैं। गांव के खेत में पंडाल बनाया गया था जहां भोज चल रहा था और बड़ी संख्या में ग्रामीण खाना खा रहे थे।

भोज में राजू राय के दोनाें पुत्र मंजीत और मनीष भी खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद सभी उठ कर हाथ धोने चले गये। इसी दौरान अचानक 10-12 की संख्या में कृष्णा राय और उसके परिवार के लोग वहां पहुंच गए।

यह भी पढ़ें :  राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिना किसी चेतावनी के दोनों भाइयों को निशाना बनाते हुए गोलियों की बौछार शुरू कर दी गई। अचानक हुई फायरिंग से भोज स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

बताया जाता है कि हमलावरों ने करीब 26 से 27 राउंड फायरिंग की। दोनों भाइयों के सीने और शरीर के ऊपरी हिस्से में कई गोलियां लगीं।

केस हारने के बाद से नाराज चल रहा था भाई

प्राथमिक जानकारी के अनुसार राजू राय और उनके गोतिया कृष्णा राय के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में चल रहा था, एक माह पहले ही कृष्णा राय केस हार गया था। इसके बाद से वह नाराज चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि कोर्ट में हार के बाद ही रंजिश में इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। गांव में मातम के बीच सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई भी कुछ बोलने से बच रहा है।

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: भाजपा के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, भाजपा नेत्री ने छुईखदान थाने में दर्ज कराई एफआईआर

यह भी पढ़ें: UPSC करने जा रहा बड़ी भर्ती, CAPF के 349 सहायक कमांडेंट पदों के लिए करें अप्लाई; आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026

यह भी पढ़ें: वसूली के लिए दो युवकों का अपहरण कर बंधक बनाने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार; 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन जप्त

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -