श्मशान घाट में महिला के साथ कार में ‘इश्कबाजी’ करते पकड़े गए ये भाजपा नेता, हाथ जोड़कर मांगने लगे माफी

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
बुलंदशहर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है. यह घटना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलावन गांव स्थित श्मशान घाट के पास की बताई जा रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीजेपी नेता राहुल वाल्मीकि अंडरगारमेंट में कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं और भीड़ को देखकर लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लोगों से वीडियो न बनाने और उन्हें जाने देने की गुहार लगाई, जबकि उनके साथ मौजूद महिला ने दुपट्टे से चेहरा छिपाने की कोशिश की.

यह घटना शुक्रवार (11 जुलाई) की शाम की बताई जा रही है, जब स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट के पास एक संदिग्ध कार खड़ी देखी. शक होने पर उन्होंने कार की तलाशी ली और राहुल वाल्मीकि को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया.

इधर राहुल वाल्मीकि के पिता का दावा है कि यह वीडियो 5-6 महीने पुराना है और इसे राजनीतिक साजिश के तहत वायरल किया गया है. वहीं बुलंदशहर के एसपी (देहात) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें :  महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में आरोपी को 1 माह की सजा, बैंक की ओर से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की थी पैरवी

यह भी पढ़ें: उप जेल सारंगढ़ में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ विशेष स्वास्थ्य शिविर

यह भी पढ़ें: पैसा है तो पावर है: पंचों को बाइक गिफ्ट कर बने उप सरपंच, अब मामला कोर्ट में लटका

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -