यदि आप यात्रा में रुचि रखते हैं। घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह भी जान लें कि भारत में कुछ आश्रम ऐसे हैं जहां पर रहने और खाने की व्यवस्था एकदम फ्री है। यदि आप शॉर्ट टाइम के लिए रुकना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत ही उत्तम है।
1. भारत हेरिटेज सर्विसेज, ऋषिकेश
यदि आप उत्तराखंड की यात्रा पर हैं और हरिद्वार या ऋषिकेश घूमने जा रहे हैं तो ऋषिकेश में भारत हेरिटेज सर्विसेज में ठहरने की उत्तम व्यवस्था है। वह भी एकदम फ्री में। आपको यहां रुकने और खाने-पीने के लिए कोई बिल नहीं देने होंगे। संपर्क नम्बर: 09837089079
2. गीता भवन, ऋषिकेश
गंगा तट पर बसी पवित्र तीर्थ नगरी ऋषिकेश में ही गीता भवन में आप रुक सकते हैं। यहां कुल 1,000 कमरे हैं जहां दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां रहने के लिए आते हैं। यहां से गंगा के अद्भुत दर्शन लाभ भी ले सकते हैं। संपर्क नम्बर: गीता भवन ऋषिकेश के लिए संपर्क नंबर +91-135-2430122 और +91-135-2432792
3. शिव प्रिया योग आश्रम, ऋषिकेश
यदि आप हिमालय की सुंदर वादियों में घूमने जा रहे हैं और वह भी ऋषिकेश तो यहां पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ कम पैसे में घूम सकते हैं लेकिन शिव प्रिया योग आश्रम में रूकने का आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। आराम से घूमें और रात को शिव प्रिया योग आश्रम पहुंच जाएं। संपर्क नम्बर: 07533930513
4. मणिकर्ण साहिब
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हर रोज हजारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। मणिकर्ण हिमाचल में कुल्लू जिले के भुंतर से उत्तर पश्चिम में पार्वती घाटी में व्यास और पार्वती नदियों के मध्य बसा है, जो हिन्दुओं और सिक्खों का एक तीर्थस्थल है। हिमाचल घूमने का प्लान है तो मणिकर्ण साहिब में फ्री में ठहर सकते हैं। यहां ठहरने या खाने-पीने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। संपर्क नम्बर: 09717888106
5. श्री रामनाश्रामम, तिरुवन्नामलई
यदि आप दक्षिण भारत में तमिलनाडु की तिरुवन्नामलई की पहाड़ियां और मंदिरों पर घूमने जा रहे हैं तो यहां मौजूद श्री रामनाश्रामम में फ्री में रुक सकते हैं। ये आश्रम श्री भगवान मंदिर के लिए जाना प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त यहां ठहरते हैं वो श्री भगवान मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए उनसे किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाता। सम्पर्क नम्बर: +91-4175-237200 और +91-4175-237400
नोट: उल्लेखनीय है कि उपरोक्त सभी स्थानों पर ठहरने और खाने के लिए आपको पहले से ही जानकारी देनी होती है। जगह खाली होने पर ही कमरे बुक किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ भागी 4 बच्चों की मां, आहत होकर पति ने कर लिया सुसाइड, पत्नी ने फोन पर कही थी ये बात
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले सगी बहन ने दे दी अपने भाई की सुपारी, सामने आई ये वजह
यह भी पढ़ें: प्रेमिका संग होटल में रोमांस करने पहुंचा पति, पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, बीच सड़क पर कर दी पिटाई

Editor in Chief