प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम, पावर बढ़ाने के लिए खाई थी गोलियां

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
जांजगीर-चाम्पा/स्वराज टुडे: जांजगीर जिले के एक होटल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने यौन शक्ति (Sex Power) बढ़ाने वाली गोली खाई थी, जिसके प्रतिकूल प्रभावों के कारण यह हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो मामले में निर्णायक साबित होगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जावलपुर निवासी कृशचंद देवांगन के रूप में हुई है। मृतक कृशचंद की दोस्ती बिर्रा की रहने वाली एक युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पहले भी 2-3 बार मिल चुके थे। इस बार दोनों जांजगीर के कालिका होटल में रुके थे। संबंध बनाते समय ही युवक की हालत बिगड़ गई और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यौन शक्तिवर्धक गोली के ओवरडोज़ ने ले ली जान!

जांच में सामने आए शुरुआती तथ्य बेहद गंभीर हैं। डॉक्टरी जांच के दौरान युवक के पेट में कुछ टैबलेट्स (गोलियां) मिली हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई है कि युवक ने चरम सुख पाने के लिए यौन शक्तिवर्धक गोली का सेवन किया होगा। अनियंत्रित या अत्यधिक खुराक (ओवरडोज) के कारण उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और उसकी मौत हो गई।

चूंकि शॉर्ट पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट से मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गोलियों के प्रकार और मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए बिसरा (Viscera) को संरक्षित कर रायपुर की लैब में भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नम: सामूहिक विवाह अंतर्गत 31 गरीब कन्याएं फिर बंधेगी परिणय सूत्र में, माँ सर्वमंगला देवी मंदिर प्रबंधन द्वारा की जा रही तैयारी

बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा लेना खतरनाक

यह घटना बिना किसी डॉक्टरी सलाह के शक्तिवर्धक या परफॉर्मेंस बढ़ाने वाली गोलियां लेने के गंभीर खतरों की ओर इशारा करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी दवाएं, खासकर बिना प्रिस्क्रिप्शन के ली गई, ब्लड प्रेशर को गंभीर रूप से कम कर सकती हैं, जिससे हार्ट अटैक या ब्रेन में ब्लड सप्लाई रुकने जैसी जानलेवा स्थितियां बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: युवती की भगवान कृष्ण के प्रति इतनी भक्ति कि उनकी प्रतिमा के साथ ही ले लिए सात फेरे, इस अनोखी शादी की हर तरफ़ हो रही चर्चा

यह भी पढ़ें: लंदन में नौकरी करता है बेटा, इधर कानपुर के घर में मिली बुजुर्ग माँ की लाश, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

यह भी पढ़ें: शादीशुदा युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला मोहम्मद कैफ गिरफ्तार, पीड़िता ने बताया रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -