होटल में प्रेमी के साथ थी महिला, पुलिस को लेकर पहुंचा पति, छत से कूदकर पत्नी हुई फरार, देखें वीडियो…

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
बागपत/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई. मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है. महिला को उसके पति ने पुलिस के साथ रंगेहाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सूत्रों के अनुसार, महिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र की रहने वाली है और उसका पति से अक्सर विवाद होता था. विवाद के निपटारे के लिए एसपी कार्यालय में स्थित महिला सेल की ओर से कई बार पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया. वह महिला सेल से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी. लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुंचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर एक होटल पहुंची, जो हॉलिडे होटल के नाम से संचालित हो रहा है.

पति ने मौके पर बुलाई पुलिस

महिला के पति ने गुप्त रूप से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया. जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गई. महिला के कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें :  Lucknow: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम की तैयारी, 50 लाख छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

होटल की भूमिका पर भी सवाल

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और होटल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. होटल ने क्या महिला और प्रेमी की आईडी का वेरिफिकेशन किया था, अगर किया था तो होटल वालों ने दोनों को कमरा कैसे दिया.

यह भी पढ़ें: अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर मारा छापा, हिरासत में लिए गए 10 बांग्लादेशी, अनेक दस्तावेज भी बरामद

यह भी पढ़ें: अब शादी से पहले ही हो गया मर्डर, होने वाली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले दूल्हे को उतार दिया मौत के घाट

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर : CG व्यापम ने प्रयोगशाला परिचारक पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -