जिस तौफीक को राखी बांधती थी नेहा…उसी ने पांचवी मंजिल से धक्का देकर ले ली जान

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के अशोक नगर स्थित मकान की पांचवीं मंजिल से नीचे फेंकी गई 19 साल की लड़की नेहा ने सोमवार देर रात जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। ज्योति नगर थाने में दर्ज केस में मर्डर की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस ने आरोपी तौफीक की तलाश में यूपी के मुरादाबाद और रामपुर स्थित टांडा में छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तौफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी तरफ, मंगलवार दोपहर को मृतका का मंडोली स्थित श्मशान घाट में पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

मृतका लड़की और आरोपी के अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पैरा मिलिट्री फोर्स और आसपास के जिलों की रिजर्व पुलिस को बुला लिया गया था। नॉर्थ ईस्ट जिले के अडिशनल डीसीपी संदीप लांबा खुद शव यात्रा से लेकर अंतिम संस्कार होने तक मौजूद रहे। एहतियात के तौर पर आसपास के एसीपी और एसएचओ भी बुलाए गए थे। जीटीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद करीब 1:15 बजे शव मृतका के अशोक नगर स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

विरोध में बंद रखा गया मंडोली मार्केट

लड़की की शव यात्रा के दौरान नारेबाजी भी की गई। पुलिस और पैरा मिलिट्री का स्टाफ भी पैदल ही चलता रहा। क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र महाजन समेत बीजेपी और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शव यात्रा में थे, जो आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हत्याकांड के विरोध में मंडोली मार्केट को बंद रखा गया। परिजनों का कहना था कि आरोपी तौफीक का घर में भी आना-जाना था, जिसे लड़की तीन साल से राखी भी बांधती आ रही थी। पुलिस के आला अफसर फिलहाल पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी तरह से माहौल ना बिगड़े।

यह भी पढ़ें :  कार्य में लापरवाही बरतने पर 01 राजस्व निरीक्षक एवं 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

आरोपी बुर्का पहन कर आया और पांचवी मंजिल से नीचे फेंक दिया

पुलिस अफसरों ने बताया कि 19 साल की लड़की प्राइवेट जॉब करती थी। माता-पिता के अलावा दो भाई और दो बहनें हैं। आरोपी तौफीक किराना की दुकान पर नौकरी करता था। लड़की और उसकी तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। वह घर भी आता-जाता रहता था। कुछ समय से लड़की ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। वह सोमवार सुबह बुर्का पहनकर छत पर आया और कॉल कर लड़की को छत पर बुलाया। पांचवी मंजिल से फेंक कर फरार हो गया। जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात लड़की ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे 6 युवक, जहरीली गैस से 5 की मौत, सीएम ने जताया शोक

यह भी पढ़ें: धौराभाठा (घो) में सरपंच पति द्वारा पत्रकार को धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ा, एडिशनल एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

यह भी पढ़ें: 5 लाख की कार, 35 का माइलेज, खाली हाथ जाओ 9 हजार की किस्त पर लाओ घर

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -