Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: विवाहेतर संबंध में रहने वाली पत्नी को मेंटेनेंस नहीं मिलेगा
    Featured

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: विवाहेतर संबंध में रहने वाली पत्नी को मेंटेनेंस नहीं मिलेगा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6648977631747649032263356e74898549ead0203087e5d1458739e73712152a71715682118462825edd26
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (Chhattisgarh High Court) ने एक महिला की तलाक के बाद पति से गुजारा भत्ता की मांग को ख़ारिज कर दिया है. इसका कारण हाई कोर्ट ने महिला के विवाह से इतर यौन संबंध यानी एडल्टरस रिलेशन को बताया है. इससे पहले, रायपुर के फ़ैमिली कोर्ट ने पति से कहा था कि वो महिला को 4,000 रुपये मासिक मेंटेनेंस दे.

    हाई कोर्ट के जज, जस्टिस अरविंद वर्मा ने फ़ैमिली कोर्ट के इस आदेश को ख़ारिज कर दिया है. फ़ैमिली कोर्ट के आदेश को पति और पत्नी, दोनों ही पक्षों ने चुनौती दी थी. पति ने इसे पूरी तरह से रद्द करने की मांग की थी. जबकि पत्नी ने इसे बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की मांग की थी.

    पति के वकील का तर्क

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, कोर्ट में पति के वकील ने तर्क दिया कि पत्नी मेंटेनेंस की हकदार नहीं है. क्योंकि वो पति के छोटे भाई (यानी अपने देवर) के साथ व्यभिचारी संबंध (adulterous relationship) में पाई गई थी. बता दें, एडल्टरस रिलेशन वो रिलेशन होते हैं, जब कोई शादीशुदा इंसान अपने जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाए. ये एक्स्ट्रामैरिटल रिलेशन से अलग है. क्योंकि उसमें (एक्स्ट्रामैरिटल रिलेशन) यौन संबंध बनाए गए हों, ये ज़रूरी नहीं होता.

    पति के वकील ने कहा कि फ़ैमिली कोर्ट ने सितंबर, 2023 में जब तलाक का आदेश दिया, तब क़ानूनी रूप से इस बात (एडल्टरस रिलेशन) को स्थापित किया गया था. लेकिन फ़ैमिली कोर्ट ने इस सबूत को नज़रअंदाज कर दिया. वकील ने ये भी कहा कि CRPC की धारा 125 (4) की भी अवहेलना की गई, जो एडल्टरस रिलेशन से जुड़ी हुई है.

    यह भी पढ़ें :  IDBI बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026

    पत्नी के वकील ने क्या कहा?

    मीडिया रिपोर्ट बताती है कि महिला के वकील ने एडल्टरस रिलेशन के दावे का खंडन किया. उन्होंने तर्क दिया कि कोई भी पिछली एक्स्ट्रामैरिटल रिलेशन उस समय नहीं थी, जब उसने मेंटेनेंस के लिए आवेदन दायर किया था. इसके अलावा, वकील ने तर्क दिया कि पत्नी की आय की कम है, जिससे वो अपनी ज़िंदगी नहीं चला पा रही. जबकि पति के आय के कई स्रोत हैं.

    दोनों पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस अरविंद शर्मा ने अपना फ़ैसला सुनाया. उन्होंने कहा कि एडल्डरस रिलेशन के आधार पर दिया गया तलाक CRPC की धारा 125 (4) के तहत आता है. हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले (शांताकुमारी बनाम थिम्मेगौड़ा) का हवाला दिया. इस मामले में बताया गया था कि शादी में रहते हुए एडल्टरस रिलेशन में रहने वाली पत्नी मेंटेनेंस की हकदार नहीं है. ऐसे में उन आधारों पर तलाक के दावे को बहाल नहीं किया जा सकता.

    अंत में हाई कोर्ट ने पति की रिवीजन पिटीशन को स्वीकार कर लिया. फ़ैमिली कोर्ट के मेंटेनेंस आदेश को खारिज कर दिया. वहीं, मेंटेनेंस की राशि बढ़ाने की मांग करने वाली पत्नी की याचिका खारिज कर दी गई.

    यह भी पढ़ें: 20 से ज्यादा गांवों में अलर्ट, खौफ के बीच खुद को बचाने के लिए ग्रामीण बजा रहे ढोल और सायरन

    यह भी पढ़ें: शादी के छह दिन बाद पत्नी की जघन्य हत्या, वजह जानकर चौंक गई पुलिस

    यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान DGMO मीटिंग पर सामने आया बड़ा अपडेट, सीजफायर पर सेना ने साफ की स्थिति

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Bihar: मुन्ना यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पत्नी ही निकली इस खौफनाक वारदात की मास्टरमाइंड, एक आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026

    दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति जितेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    April 1, 2026

    Korba: राज्यपाल श्री रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास पर, हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

    March 31, 2026

    Korba: पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य दरबार में 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर के पूरे परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    March 31, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026767 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026632 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026620 Views
    Don't Miss

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘उन्नति परियोजना’…

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026

    दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति जितेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.