रात्रि में बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एकत्रित संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

इस दौरान कोरबा पुलिस द्वारा रात्रि के समय सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एकत्रित होकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई। कार्यवाही के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कुल 20 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही का उद्देश्य रात्रिकालीन समय में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

कोरबा पुलिस द्वारा भविष्य में भी रात्रि गश्त, निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर एवं सघन रूप से जारी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : डीसीपी सेंट्रल जोन ने स्कूल प्रिंसिपल्स की ली अहम बैठक, दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

यह भी पढ़ें: गर्भवती पाई गईं सैकड़ों नाबालिग लड़कियां, इंस्टा-फेसबुक से पनपा प्यार, माता-पिता समेत 300 लोगों पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें: माथे से कलंक हटते ही भगवान का आ गया बुलावा…20 रुपए के रिश्वत केस में 30 साल जेल काटी, बाइज्जत बरी हुए और अगले ही दिन मौत

यह भी पढ़ें :  ग्रामीण डाक सेवा में 28 हजार से ज्यादा पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026, जानिए कैसे करें आवेदन

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -