राजकोट/स्वराज टुडे: भारत देश में धर्म से जुड़े अंधविश्वास की कहानियों की कोई कमी नहीं हैं. इसी कड़ी में हैरान कर देने वाली एक और कहानी सामने आई है. गुजरात के राजकोट में ग्रीनलैंड चौकड़ी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध खेतला आपा मंदिर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मंदिर परिसर से 52 जीवित सांप बरामद किए गए, जबकि मंदिर में 100 से अधिक सांप रखे जाने की जानकारी सामने आई है.
मंदिर के महंत मनु मणिराम दूधरेजिया को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. महंत सोशल मीडिया पर इस मंदिर को ‘नाग देवता का घर’ बताकर वीडियो पोस्ट करते थे और श्रद्धालुओं को जीवित सांप दिखाकर आशीर्वाद देने का दावा करते थे. वे इसे नाग देवता का मंदिर बताकर प्रचार करते थे, जिससे श्रद्धालु दूर-दूर से मन्नत पूरी करवाने आते.
40 साल पुराने मंदिर में हंगामा
गुरुवार को वन विभाग की टीम ने छापा मारा तो मंदिर में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि यह हमारी धार्मिक आस्था पर हमला है. लोगों का कहना था कि 40 साल पुराने इस मंदिर में कभी एक रुपया भी चढ़ावा नहीं लिया जाता, सिर्फ श्रद्धा से लोग आते हैं. आक्रोश इतना बढ़ा कि पुलिस को भी बुलाना पड़ा. देर रात तक हंगामा चलता रहा, आखिर में महंत को छोड़ दिया गया, लेकिन मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: ट्रेलर की चपेट मे आने से बाइक सवार भाजपा पार्षद की मौके पर मौत, इलाके में शोक की लहर
यह भी पढ़ें: फिर एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, बेटियों ने खोली अपनी माँ की पोल

Editor in Chief




















