सड़क दुर्घटना को अंजाम देने वाली रशियन गर्ल को मिली जमानत, स्कूटी सवार की हो गयी थी मौत

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में हुए एक्सीडेंट के मामले में जेल गई उज्बेकिस्तान रशियन गर्ल को जमानत मिल गयी है। नोरा नाम की ये लड़की उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। आरोप है कि वो कथित तौर पर सेक्स रैकेट का भी हिस्सा है। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

6 फरवरी को घटित दुर्घटना में चली गयी थी स्कूटी सवार की जान

युवती जिस कार में सवार थी, उस कार से 6 फरवरी 2025 की आधी रात एक एक्सीडेंट हो गया था। एक सरकारी वकील के साथ बैठी रशियन युवती की कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी, इस घटना में एक युवक की जान चली गयी थी। इस घटना के बाद आधी रात सड़क पर रशियन गर्ल ने खूब बबाल काटा था।

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का दर्ज किया था मामला

कोर्ट में वकील ने दलील दी, कि रशियन गर्ल को ड्राइविंग नहीं आती, बावजूद इसके गलत तरीके से फंसाकर पुलिस ने उस पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दिया। इस मामले को हाईकोर्ट में भी चुनौती देने की बात कही जा रही है। इधर रशियन गर्ल नोरा का पासपोर्ट अभी पुलिस के पास ही रहेगा।

टूरिस्ट के साथ टेररिस्ट जैसा बर्ताव

रशियन गर्ल का केस वकील अनुराग गुप्ता ने लड़ा। वकील ने कहा कि एक टूरिस्ट के तौर पर नोरा भारत आयी थी, लेकिन उसे टेररिस्ट की तरह पेश किया गया। पुलिस की कार्यशैली पर भी वकील ने सवाल खड़े किये।

कोर्ट को बताया गया कि नोरा की गिरफ्तारी के बाद भारतीय दूतावास को इसकी सूचना काफी देर से दी गयी। वहीं जो कार्रवाई की गयी, वो भाषा के प्राब्लम्स की वजह से युवती समझ भी नहीं पा रही थी। कोर्ट ने वकील के तर्को को सुना और फिर उसे जमानत दे दी।

यह भी पढ़ें :  अस्पताल प्रबंधन ने बीमार बच्चे को भर्ती करने से किया इंकार, मां के गोद मे ही हो गयी बच्चे की मौत, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: दादी की गोद से मासूम को झपट कर ले गया बाघ, फिर इस हाल में मिला शव, मां का रो-रोकर बुरा हाल

यह भी पढ़ें: IPL में मैच फिक्सिंग का डर, BCCI ने सभी टीमों को किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: रात को उड़ी अफवाह और भीड़ ने कर डाला पथराव, सुबह चल गया दरगाह पर बुलडोजर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -