आरएसएस ने विजयादशमी पर 20 स्थानों पर किया कार्यक्रम, 1200 स्वयंसेवक बने सहभागी

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए। कोरबा में संगठन ने परंपरागत रूप से 20 स्थान पर विजयादशमी उत्सव आयोजन किया। इनमें 1200 स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। आयोजन के अंतर्गत सभी स्थानों पर शास्त्र पूजन की परंपरा निभाई गई। विजयादशमी उत्सव के दिन वर्ष 1925 को विजयादशमी के दिन नागपुर में संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य प्रारम्भ किया। 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण होने के निमित्त देशव्यापी कार्य किए जा रहे है।

IMG 20251003 WA0108

पूर्ण गणवेश में आए स्वयंसेवक

कोरबा नगर के 20 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवको की भागीदारी पूर्ण गणवेश के साथ हुई। भारत माता, डॉ हेडगेवार व श्रीगुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। गीत, सुभाषित, अमृत वचन के बाद वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिया। उन्होने स्थापना से लेकर अब तक कि यात्रा का विवेचन किया। संघ के आगामी कार्यक्रमों में कोरबा जिला के 132 मंडलों , बस्ती में उत्सव मनाया जायेगा।

IMG 20251003 WA0107

विश्व में सर्वसमर्थ बने भारत, यह संकल्प

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वरुप अन्य संस्थाओ जैसा नहीं है । उसकी शाखाओं में लोग 1 घण्टे आते है। शारीरिक अभ्यास के साथ अपने क्षेत्र, देश, समाज का चिंतन करते हैं। उनमें देशभक्ति, सच्चरित्र, निस्वार्थ भावना जैसे अनेक गुणों का संवर्धन वाले कार्यक्रम भी होते हैं। प्रयास यह है कि समाज की दृष्टि भौतिक विकास के साथ मन, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास की दिशा में भी हो। वर्तमान में समाज का सज्जन वर्ग संघ से जुड़ना चाहता है। उनमें एक अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठित कार्य शक्ति से विश्व को नया मार्ग देने के साथ भारत को परम वैभव संपन्न बनाने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करने में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  पिता ने सौतेली बेटी को उतारा मौत के घाट, सास से पत्नी बनी जुबेदा बोली- एनकाउंटर कर दो

यह भी पढ़ें: ‘सद्दाम ने नरक बना दी थी मेरी जिंदगी’….रायपुर लॉज के हत्या की आरोपी नाबालिग लड़की ने सुनाई आपबीती

यह भी पढ़ें: दुर्गा विसर्जन के दौरान खंडवा में बड़ा हादसा, तालाब में ट्रैक्टर पलटने से 11 की मौत, सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद का चमत्कार: थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला 6 महीने में हुई कैंसर मुक्त, सारे रिपोर्ट हुए सामान्य

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -