Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राजू कलाकारः ज़ीरो से हीरो बनने का सफ़र, पहली बार किसी सोशल मीडिया स्टार के जीवन पर आधारित बन रही है फिल्म
    Featured

    राजू कलाकारः ज़ीरो से हीरो बनने का सफ़र, पहली बार किसी सोशल मीडिया स्टार के जीवन पर आधारित बन रही है फिल्म

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    1755866955894
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: श्री रंग एंटरटेनमेंट के बैनर तले, निर्माता सुदर्शन वैद्य (शंभूभाई) और निर्देशक रॉकी मूलचंदानी एक ऐसे कलाकार की बायोपिक लेकर आ रहे हैं जो ज़ीरो से हीरो बनकर बॉलीवुड के दिग्गजों के दिलों को झकझोर रहा है। इस फिल्म का नाम फिलहाल “राजू कलाकार की अनकही कहानी” रखा गया है।

    फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता शंभूभाई ने कहा कि यह सिर्फ एक कलाकार का जीवन नहीं है, बल्कि कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। राजू ने जिस तरह कई मुश्किलों का सामना करते हुए कला जगत में एक प्रमुख स्थान हासिल किया है, वह अकल्पनीय है। एक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए गए संघर्ष के बाद राजू को जो बेमिसाल सफलता मिली, वह कई संघर्षरत लोगों का जीवन बदल सकती है।

    फिल्म के निर्देशक रॉकी मूलचंदानी ने कहा, “फिल्म बनाने का हमारा मकसद युवाओं को एक संदेश देना है। अगर आप पूरी लगन से अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। एक आम इंसान की बायोपिक बनाने का विचार कैसे आया?” सवाल के जवाब में रॉकी कहते हैं, “यह एक आम इंसान की अनोखी कहानी है। जो दो पत्थरों को वाद्य यंत्र बनाकर लोगों को मधुर गीत सुनाता है। यह गीत इतना मशहूर हुआ कि करोड़ों लोग इसके दीवाने हो गए। इनमें बॉलीवुड के दिग्गज भी शामिल हैं। इसे एक बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है। दरअसल, राजू ने जीरो से हीरो तक का सफर तय किया है।

    फिल्म लॉन्च के मौके पर मौजूद राजू ने कहा कि उनका सपना था कि कड़ी मेहनत से अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी नाम कमाएं। हालांकि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें इतनी शोहरत मिलेगी कि बॉलीवुड के दिग्गज उनकी कला की कद्र करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    राजस्थान के नागौर निवासी राजू का मुख्य पेशा कठपुतली शो था, जिसमें वह ढोल बजाते थे। हालांकि, मुश्किलों का सामना करने के बावजूद राजू ने कभी हार नहीं मानी। राजस्थान में आय के स्रोत सीमित होने के कारण, वह गुजरात के सूरत आ गए। यहां उन्होंने छोटे-बड़े काम करके गुजारा किया। ट्रेन में सफर करते हुए मैंने दो पत्थरों को अपनी उंगलियों के बीच रखकर संगीत बनाते देखा और जल्द ही मैंने उस कला में महारत हासिल कर ली।”

    हालांकि, मेरे जीवन में अहम मोड़ तब आया जब मेरे एक दोस्त ने एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की। बहरहाल, जून में अपलोड किए गए वीडियो ने कमाल कर दिया। वीडियो में बेवफा सनम (1995) का गाना दिल पे चलाई चूड़ियां दो संगमरमर के पत्थरों के संगीत की धुन पर गाया गया था। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि इसे 17.4 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने देखा, 44 लाख लोगों ने शेयर किया और इसे 1.61 करोड़ लाइक्स मिले।

    बॉलीवुड के दिग्गज गायक सोनू निगम ने भी राजू की तारीफ की और उनके साथ मिलकर इस गाने का रीमेक बनाया, जिसका निर्माण टी-सीरीज़ ने किया। मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने भी उनका साथ दिया। मेरे जैसे आम आदमी पर फिल्म बनाने के लिए मैं शंभूभाई और रॉकीजी का शुक्रिया अदा करता हूँ। अंत में, निर्देशक रॉकी मूलचंदानी ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही कलाकारों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू करने की योजना है।

    यह भी पढ़ें :  जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित, कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

    यह भी पढ़ें: पुलिस आरक्षक ने अपनी नई नवेली पत्नी का कर दिया बेरहमी से कत्ल, 10 दिन पहले ही की थी लव मैरिज

    यह भी पढ़ें: बेटे को सीने से लगाकर गंगा में कूदा BSF जवान, पांच दिन पहले पत्नी भी कूदी थी, तीन साल पहले की थी लव मैरिज

    यह भी पढ़ें: मेरी नौकरी चली जाएगी, माफ कर दो… प्रयागराज एक्‍सप्रेस में सोते समय लड़की को छुआ, सिपाही सस्‍पेंड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,874 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,497 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    कोरबा के रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल (PHC) के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से…

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.