छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: कर्मा सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में संस्थापक एवं पूर्व सैनिक शम्भू दयाल साहू ने समाज के आत्मसम्मान और अधिकारों को लेकर जोरदार संबोधन दिया।
उन्होंने कहा कि तेली समाज पर हो रहे उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
श्री साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तेली समाज अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेगा। यदि संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से इसका जवाब देगा।
अपने संबोधन में उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया।
इसके साथ ही उन्होंने समाज को पाखंड से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में संगठित रूप से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
अधिवेशन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और संगठन की मजबूती एवं एकता पर बल दिया गया।
यह भी पढ़ें: Bhopal news: बुर्काधारी महिला ने मंदिर के पास फेंका मांस, पकड़े जाने पर दिया ऐसा जवाब कि बुलानी पड़ी पुलिस





















