रफ़ीक ने नाबालिग हिंदू लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर किया ये काम…..भड़के लोगों ने घेरी मस्जिद

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गीदम में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ मोहम्मद रफीक खान ने गन्दी हरकत करने की कोशिश की। बताया जाता है कि लड़की अपने छोटे भाई के साथ घड़ी बनवाने दुकान पर पहुंची थी।

तभी दुकानदार मोहम्मद रफीक खान ने लड़की को अश्लील वीडियो दिखाया और फिर प्राइवेट पार्ट दिखाकर उसके साथ गन्दी हरकते करने की कोशिश की।

घेरी मस्जिद

इससे बच्ची डर गई और अपने भाई के साथ भाग गई। उसने घर जाकर मां को ये सब बताया। शाम में जैसे ही लड़की के पिता को इस बात की जानकारी मिली वो गुस्से में गीदम नगर के पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना व अन्य लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि रफीक मस्जिद में है। इसके बाद भीड़ ने मस्जिद को घेर लिया। हालांकि रफीक वहां से तब तक फरार हो चुका था।

शहर में फैला तनाव

इस घटना से लोग बेकाबू हो गए हैं। गुस्से में भीड़ ने NH-63 पर चक्काजाम कर दिया। शहर में तनाव फ़ैल गया है। रात में काफी फेर तक हाईवे जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के परिवार ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: बिहार में अपराधी को पकड़ने गए दारोगा को पीट-पीट कर मार डाला, बदमाश को भी छुड़ा ले गए

यह भी पढ़ें: घरवालों को झूठ बोलकर डेढ़ साल से प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी लड़की, फिर इस कांड के बाद खुल गया सारा राज..

यह भी पढ़ें :  बालको ने विश्व योग दिवस पर किया विभिन्न योगाभ्यास का आयोजन

यह भी पढ़ें: पाक सेना के आगे बलोच आर्मी का सरेंडर. 30 घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी 33 लड़ाके मारे गए

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -