निगम क्षेत्र में 3 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी, महापौर संजू देवी राजपूत ने जताया आभार

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखी जाने वाली है। नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि कोरबा के नागरिकों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोरबा कलेक्टोरेट परिसर में 10 सितंबर को आयोजित मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक में कोरबा नगर क्षेत्र के लिए कुल 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे 21 विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया।

इस राशि में से 2 करोड़ रुपये मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 15 विकास कार्यों के लिए तथा 1 करोड़ रुपये अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से 6 कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। माना जा रहा हैं की इन कार्यों के पूरा होने से शहरी अधोसंरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा और आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

महापौर संजू देवी राजपूत ने इस निर्णय को कोरबा शहर के लिए “विकास की नई सुबह” बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए यह वित्तीय स्वीकृति एक सशक्त कदम है। आने वाले समय में कोरबा शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।

महापौर श्रीमती राजपूत ने जानकारी दी कि इन सभी विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ की जाएगी, जिससे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से जमीन पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के सहयोग से कोरबा नगर निगम क्षेत्र आने वाले वर्षों में प्रदेश का एक मॉडल शहर बनने की ओर अग्रसर है।
महापौर ने अंत में यह विश्वास भी व्यक्त किया कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में कोरबा के नागरिक और भी बड़े विकास कार्यों के साक्षी बनेंगे। जनता को बेहतर जीवन सुविधा उपलब्ध कराना ही नगर निगम का प्राथमिक लक्ष्य है और यह वित्तीय सहायता उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

यह भी पढ़ें :  पेट्रोल पम्प में कार्यरत एक युवती की दिन-दहाड़े चाकू मारकर हत्या

यह भी पढ़ें: चाँदी के कड़े चुराने के लिए बुजुर्ग महिला के काट दिए दोनों पैर, आरोपी दंपति गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

यह भी पढ़ें: दो बाइकों की टक्कर के बाद RSS प्रचारक की बेरहमी से पिटाई, फिर शुरू हो गयी दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी, तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

यह भी पढ़ें: चलती स्कूटी में गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर युवक करने लगा रोमांस, वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -