छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां इलाज के लिए भर्ती एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से केंद्र में रहकर नशा मुक्ति का इलाज करा रहा था। लेकिन मौत के बाद जो हुआ, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोप है कि केंद्र प्रबंधन ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को नहीं दी, बल्कि मामले को दबाने की कोशिश की। जब परिजनों को किसी अन्य माध्यम से घटना की जानकारी मिली, तो वे तुरंत केंद्र पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि “हमें समय पर सूचना नहीं दी गई… अगर पहले बता देते तो शायद हम अपने आदमी को देख पाते… ये बहुत बड़ी लापरवाही है…” घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी ।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। खरमोरा नशा मुक्ति केंद्र में हुई इस घटना ने एक बार फिर ऐसे संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई । अगर नशा मुक्ति केंद्र में किसी तरह की लापरवाही बरती गई है तो संबंधितों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है ये देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें: यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

Editor in Chief





