छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: डीएसपीएम प्लांट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां काम कर रहे लोगों को अचानक एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन समझदारी दिखाते हुए किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने के बजाय लोगों ने तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य महेश्वर के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने RCRS टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। यह टीम न सिर्फ खतरनाक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करती है बल्कि उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए जंगल में छोड़ती भी है। साथ ही लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक भी करती है, जिससे अनावश्यक रूप से सांपों को मारे जाने से बचाया जा सके।
इस दौरान RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने भी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। पहले अक्सर डर या अज्ञानता के कारण सांपों को मार दिया जाता था, लेकिन अब लोग समझदारी दिखाते हुए रेस्क्यू टीम को सूचना देते हैं और उनके आने तक सांप पर नजर बनाए रखते हैं। डीएसपीएम प्लांट के कर्मचारियों ने भी काफी धैर्य और समझदारी दिखाई, जिसके कारण यह रेस्क्यू सुरक्षित तरीके से पूरा हो सका।
रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने वातावरण में वापस जा सके।
अगर कहीं भी सांप या कोई वन्य जीव दिखाई दे तो उसे मारने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग और RCRS टीम से संपर्क करें।
संपर्क करें :
अविनाश यादव (अध्यक्ष – RCRS)
हेल्पलाइन नंबर :
📞 9827917848
📞 9009996789
📞 7897957958
यह भी पढ़ें: सुख के सब साथी…युद्ध में ना कोए, जिनको ईरान ने बरसों तक पाला पोसा, उन्होंने क्यों छोड़ा साथ !
यह भी पढ़ें: मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी! CCTV देख अफसर हो गए आग बबूला, फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Editor in Chief








