पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा, लापरवाह अधिकारियों के चलते बिगड़ी व्यवस्था

- Advertisement -

कोरबा/स्वराज टुडे: सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस से जुड़े लोगों ने कोरबा में हंगामा कर दिया। सोसाइटी संचालकों का आरोप है कि गोदाम से उनके लिए खाद्यान्न नहीं भेजे जाने से कार्ड धारी भी परेशान हो चले हैं। संचालकों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं, जिसके कारण उनका दुकान में बैठना मुश्किल हो गया है।

कोरबा की एफसीआई गोदाम में बड़ी संख्या में पीडीएस संचालक एकत्रित हो गए, उन्हें जब पता चला कि उनके शहरी क्षेत्र में खाद्यान्न की आपूर्ति की बजाय ग्रामीण क्षेत्र में राशन भेजा जा रहा है, तो वह जिम्मेदार लोगों पर बरस पड़े। बातचीत से शुरू हुई तकरार मारपीट तक पहुंचती, इससे पहले ही किसी तरह कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को बढ़ाने से रोक लिया। पीडीएस से जुड़े लोगों ने बताया की परिवहन व्यवस्था में परिवर्तन कर देने से शहरी क्षेत्र में राशन के लिए त्राहि-त्राहि मच गई।

पीडीएस संघ के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि खाद्यान्न नहीं मिलने के कारण हम लोगों का दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। कार्ड धारी उत्तेजित हो जाते हैं, उन्हें संभालना बड़ा मुश्किल हो जाता है। पीडीएस संघ के संरक्षक रामकुमार सिंह ने बताया कि भंडारण की व्यवस्था शून्य है, कार्ड धारी परेशान होकर हमें भी परेशान कर रहे हैं। विभाग के कुछ लोगों की लापरवाही के कारण गरीबों के घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है ऐसी दशा में हुए दुकानदारों पर आरोप लगा रहे हैं।

इस मामले में एफसीआई के एक अधिकारी ने बताया की व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बहरहाल आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत तो हो गए लेकिन व्यवस्था को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है इसमें कोई दो मत नहीं। जिला प्रशासन को चाहिए कि जिन जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है उन पर उचित कार्रवाई करें ताकि दुबारा ऐसी स्थिति निर्मित ना हो ।

यह भी पढ़ें :  रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी, अवैध उत्खनन रोकने हेतु टीम सक्रिय, मोबाइल नम्बर पर की जा सकती है शिकायत

यह भी पढ़ें: IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े दिग्गज कांग्रेस नेता से की शादी, अब हो गयी जिंदगी बर्बाद, पिता की सलाह ना मानने का अब हो रहा पछतावा

यह भी पढ़ें: शादी के रिसेप्‍शन में दो भाइयों को गोलियों से भूना, दोनों की मौत, पार्टी में मची खलबली

यह भी पढ़ें: इंदौर के वकील के साथ गजब का धोखा, साला समझ जिसे घर में रखा, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड, उसके बाद जो हुआ…

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -