OMG! ‘लाश को गंगा में लटका कर रखने से होगा पुनर्जन्म’, सांप ने डसा तो अंधविश्वास में डूबा परिवार

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
बुलंदशहर/स्वराज टुडे: बुलंदशहर में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन उसके परिजनों ने अंधविश्वास के कारण शव को गंगा में बांधकर रखा ताकि वह फिर से जीवित हो जाए।

सोचकर हैरानी होती है कि कैसे 21वीं शताब्दी के तकनीकी युग में भी लोग आंख मूंदकर अंधविश्वास पर भरोसा कर लेते हैं।

n6051256101714667858577cb6fe3cfa707d1ccbeb23a0d3a132af708a5ed1312f1e20c6bac855ee530e0f6

मृतक मोहित कुमार

हैरान कर देने वाला यह मामला बुलंदशहर का है। बीते 26 अप्रैल को गांव जयरामपुर कुदेना का रहना वाला (20) मोहित कुमार मतदान करने के बाद खेत पर चला गया था। इस दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी।

परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। आराम न मिलने पर परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए भी ले गए, लेकिन उसकी हालत और अधिक बिगड़ती चली गई। फिर आखिर में उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने उसके परिजनों को बताया कि सांप काटे व्यक्ति के शरीर को गंगा में रखने पर जहर उतर जाता है।

मृतक युवक अपने परिजनों का सबसे अजीज था, इसलिए इस अंधविश्वास में आकर परिजनों ने युवक के शरीर को गंगा में रख दिया और उसके शव को पुल के खंभे से बांध दिया। लेकिन कई घंटे गुजर जाने के बाद भी मृतक मोहित की सांस नहीं लौटी । इसके बाद उसके परिजनों ने अवंतिका देवी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: ‘जब तक पूरे न हो फेरे 7, तब तक वैध नहीं है हिंदू शादी’, आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने कहा ऐसा

यह भी पढ़ें :  एनकेएच वॉकथॉन में उमड़ा कोरबा: घंटाघर से अस्पताल तक स्वास्थ्य जागरूकता की ऐतिहासिक कदमताल

यह भी पढ़ें: झांकी में काली बने बच्चे ने राक्षस बने बच्चे का गला रेता, इलाज के दौरान हुई मौत

यह भी पढ़ें: महाकाल की नगरी में महापाप, दो छात्रों ने आश्रम के दो आचार्यों पर लगाया यौन शोषण का आरोप

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -