How to Store Green Peas: सर्दियों का सीजन खत्म होते ही मटर के दाम आसमान छूने लगते हैं। ऐसे में लोग घर पर ही मटर को स्टोर करने का प्लान करते हैं। जिसके लिए आप कुछ खास ट्रिक अपना सकती हैं जो सालभर तक उनकी ताजगी और मिठास बरकरार रखेगा।
सर्दियों की विदाई के साथ ही ताजी और मीठी मटर का सीजन भी खत्म होने वाला है। बाजार में मिलने वाली फ्रोजन मटर न केवल महंगी होती है बल्कि उसमें वो स्वाद भी नहीं होता। ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर सस्ती मटर को पूरे 12 महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं।
मटर को साल भर तक सुरक्षित रखने के लिए ब्लैंचिंग सबसे बेहतरीन और वैज्ञानिक तरीका माना जाता है। इससे मटर का रंग हरा बना रहता है और उसका प्राकृतिक स्वाद भी खत्म नहीं होता।
स्टोर करने का तरीका
- सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की ताजी और मीठी मटर चुनें। ध्यान रहे कि दाने सख्त न हों और उनमें कीड़े न लगे हों।
- एक बड़े बर्तन में पानी उबालें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें 2 चम्मच चीनी डाल दें। चीनी डालने से मटर का हरा रंग बिल्कुल बरकरार रहता है।
- उबलते पानी में मटर के दाने डालें। जैसे ही मटर पानी की सतह पर तैरने लगे (लगभग 2 मिनट में) उन्हें तुरंत बाहर निकाल लें।
- गर्म पानी से निकालते ही मटर को तुरंत बर्फ के ठंडे पानी में डाल दें। इससे मटर के पकने की प्रक्रिया रुक जाएगी और वे सिकुड़ेंगे नहीं।
- मटर को ठंडे पानी से निकाल कर एक साफ सूती कपड़े पर फैला दें ताकि सारा अतिरिक्त पानी सूख जाए।
पैकिंग और स्टोरेज
जब मटर का पानी पूरी तरह सूख जाए तो उन्हें जिप-लॉक बैग या एयर-टाइट कंटेनर में भर लें। ध्यान रखें कि पैकेट में हवा न रहे। अब इन्हें फ्रीजर में रख दें।
सावधानी और फायदे
इस तरीके से स्टोर की गई मटर सालभर तक खराब नहीं होती। जब भी आपको सब्जी या पुलाव बनाना हो बस एक मुट्ठी मटर निकालें और सीधे इस्तेमाल करें। मटर स्टोर करने का यह तरीका न केवल आपके पैसे बचाता है बल्कि आपको केमिकल-मुक्त और शुद्ध सब्जी भी देता है।
सीजन खत्म होने से पहले दो-चार किलो मटर लाकर रख लीजिए ताकि गर्मी के मौसम में भी आप मटर पनीर और आलू मटर का असली स्वाद ले सकें।
यह भी पढ़ें: सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर कार और लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश, मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें: ग्रहण और भद्रा के कारण बदली HOLI की तारीख, जानें कब होगा होलिका दहन और कब है रंगों की होली?

Editor in Chief




















