Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बिल गिरने पर जश्न मना रहा विपक्ष
    Featured

    New Delhi: आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बिल गिरने पर जश्न मना रहा विपक्ष

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7089268111776511865172c81bfcc8c7d2397f942d2a09a834581bd207057e42353783dfcaa8a92c4d5a48
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन विधेयक लोकसभा में पास नहीं हुआ, तो विपक्ष जश्न मनाने लगा. अब लोकसभा में बिल गिरने के ठीक 24 घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र आज रात राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं.

    ठीक 8.30 बजे पीएम देशवासियों को अपना संदेश देंगे. माना जा रहा है कि वह संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष की ओर से पैदा की गई आशंकाओं और आरोपों पर जवाब दे सकते हैं. पीएम आज कोयंबटूर में रैली भी करने वाले हैं. इसके बाद उनका संबोधन प्रसारित होगा.

    वैसे, भाजपा समेत एनडीए के नेता लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं. सत्ता पक्ष कांग्रेस, सपा, डीएमके, टीएमसी को महिला विरोधी बता रहा है. आज रात पीएम देशवासियों के सामने विपक्ष के आरोपों का सिलसिलेवार तरीके से जवाब दे सकते हैं. कांग्रेस ने विशेष सत्र में तीन बिल लाने के पीछे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए थे. महिलाओं के नाम पर परिसीमन का खेल कहते हुए आरोप लगाए गए. उत्तरी राज्यों को पावर देने का आरोप लगा. अब पीएम सबको जवाब दे सकते हैं.

    रात में ही भाजपा ने बना ली रणनीति

    पीएम ने सांसदों से अपील की थी, लेकिन बिल दो तिहाई वोटों के अभाव में गिर गया. रात में बिल गिरते ही एनडीए के नेताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति बना ली थी. सुबह कांग्रेस और भाजपा दोनों तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई. ऐसे में पीएम महिला बिल पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को घेर सकते हैं. भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का असली चेहरा देश की महिलाओं के सामने बेनकाब हो गया है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: राशन कार्ड से नाम कटने पर परेशान ग्रामीण जनदर्शन में कलेक्टर से की शिकायत

    लोकसभा में कितने वोट मिले थे?

    शुक्रवार को भाजपा की अगुआई वाली एनडीए सरकार लोकसभा में संशोधन बिल को पास कराने के लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी. लोकसभा में वोटिंग के दौरान 298 सदस्यों ने बिल के सपोर्ट में वोट किया और 230 सांसदों ने विरोध इसके विरोध में.

    पीएम की अपील काम नहीं आई

    हां, लोकसभा में महिला आरक्षण से जुडे़ 131वां संविधान संशोधन विधेयक पर वोटिंग से ठीक पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखकर सभी सांसदों से आग्रह किया था कि वे अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए. उन्होंने कहा था कि देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है. उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए. ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी… देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा. भारत की नारी को… देश की आधी आबादी को उसका हक दें. हालांकि, इसका फायदा नहीं हुआ.

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर, कोरबा जिले का बढ़ाया मान
    यह भी पढ़ें: जमीनी स्तर से शिखर तक: NTPC कोरबा की फुटबॉल पहल से जनजातीय खेलों में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन
    यह भी पढ़ें: कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    July 25, 2026

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    July 24, 2026

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    July 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,781 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,452 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,143 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    आज का राशिफल : आज 25 जुलाई 2026 के राशिफल के अनुसार, आज चंद्रदेव अपनी…

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    July 25, 2026

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.