थाना प्रभारी आत्महत्या मामले में नया एंगल, अपनी शादी से ठीक पहले महिला सिपाही ने की थी ये डिमांड…टीआई ने किया इनकार तो..

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
जालौन/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक थाना प्रभारी अरूण कुमार राय ने शनिवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के वक़्त टीआई के साथ एक महिला सिपाही कमरे में मौजूद थी।

सुसाइड के बाद वह कमरे से बाहर आते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। घटना में महिला सिपाही की संदिग्ध भूमिका और टीआई की पत्नी की तहरीर के बाद महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वही अब सिपाही को लेकर कई बड़े और सनसनीखेज दावे किये जा रहे है।

20251209 083411

महिला सिपाही जेल दाखिल

वही अब इस मामले में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा क़ो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला कॉन्स्टेबल की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने सुसाइड की है। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी शर्मा का इंस्पेक्टर अरुण से प्रेम-प्रसंग था। सूत्रों का यहां तक कहना है कि महिला सिपाही ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिसके आधार पर वो इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल कर रही थी।

IMG 20251209 091259

पूर्व में भी एक सिपाही को रेप केस मेन भिजवा चुकी है जेल

दरअसल मीनाक्षी की शादी फरवरी माह में होनी थी। सुसाइड करने वाले इंस्पेक्टर की फैमिली का आरोप है कि, मीनाक्षी अपनी शादी का पूरा खर्च अरुण से मांग रही थी। पिछले माह तीन लाख रुपये कीमत का हार भी अरुण के द्वारा दिलाये जाने की चर्चा है। वह तीन-तीन एप्पल के महंगे फोन चलाती थी। महिला सिपाही मीनाक्षी पर 25 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का आरोप भी है। 2022 में भी आरोपी महिला एक अन्य सिपाही क़ो रेप केस में जेल भिजवा चुकी है। उस सिपाही ने भी अब सामने आकर ब्लैकमैलिंग के खेल का राज़ खोला है।

यह भी पढ़ें :  संगम की धरती से उठी ‘मणिपुर’ की आवाज़: मोनालिसा का भावनात्मक डेब्यू ; कुंभ से कैमरा तक: मोनालिसा की नई उड़ान ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’

विकृत मानसिकता की परिचायक है महिला सिपाही

 

पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को सीधी सादी,  अबला, सहनशील और देवी स्वरूप माना जाता है लेकिन अब ऐसी अनेक घटनाएं सामने आ चुकी है जिसमें तथाकथित महिलाओं का क्रूर चेहरा सामने आया है । वो भली भांति जानती हैं कि वो एक बड़े अपराध की साजिश रच रही हैं जिसका अंजाम काफी खौफनाक होने वाला है । बावजूद इसके ना तो उन्हें अपने माता-पिता की इज्जत का ख्याल होता है और ना ही अपनी मान – मर्यादा का।   ऐसी महिलाएं सामने वाले की जिंदगी को बर्बाद करने में किसी भी हद चली जाती हैं , भले ही खुद का जीवन नारकीय हो जाए तो हो जाए। इंस्पेक्टर अरुण चाहते तो खुदकुशी से पहले अपने सर्विस रिवाल्वर से महिला सिपाही को भी गोली मार सकते थे , लेकिन उन्होंने खुद की ही जिंदगी खत्म करना मुनासिब समझा ।

इस घटना में भी उच्च कुल में जन्मी , शासकीय सेवारत सिपाही मीनाक्षी शर्मा कितनी विकृत मानसिकता वाली महिला है ये आसानी से समझा जा सकता है। ऐसी महिलाओं से सदैव सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शिको काई कराते डु एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डी. रमेश , महासिचव मुरली भारद्वाज एवं बिलासपुर के खेत्रो महानंद बने कोषाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: डांस करने में मग्न था दूल्हा, गुस्साए दुल्हन के पिता ने मेहमान बने दूसरे युवक से करा दी बेटी की शादी

यह भी पढ़ें: खाना खाते हुए गले में फंसी चिकन की हड्डी, दम घुटने से ऑटो चालक की मौत, सदमे में परिवार

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -