माँ ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, इलाज के दौरान हुई मौत, सामने आई बड़ी वजह

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
राजनांदगांव/स्वराज टुडे: राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मां ने अपने ही जवान बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसी ही इस घटना की खबर लोगों को हुई, इलाके में हडकम्प मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पेंड्री गांव के अटल आवास क्षेत्र की है। दरअसल, 40 वर्षीय दिव्यांग युवक वीरेंद्र साहू को नशे की लत थी और नशे की हालत में वो घर पर गाली गलौज करता था। जिससे उसकी मां 62 वर्षीया सोहागा बाई साहू परेशान थी। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसने अपने बेटे की हत्या की योजना बनाई और इसी के तहत वो पेट्रोल खरीदकर घर पर रख ली थी। जब सोमवार की रात वीरेंद्र ने शराब के नशे में फिर गाली गलौच शुरू की तो गुस्साई  माँ ने अपने बेटे पर पहले पेट्रोल डाला फिर आग लगा दी। इसके बाद घर को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दी । आग की लपटों से घिरे वीरेंद्र की चीख सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी ।  इस घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गयी और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया,  जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  गैस खत्म होने वाली है? फोन पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, तो ये तरीके मिनटों में कर देंगे बुकिंग

यह भी पढ़ें: सामान सस्ता हुआ या नहीं? यह जानने पैदल ही मार्केट पहुंच गए सीएम विष्णुदेव साय, महिला से पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब

यह भी पढ़ें: सास ने अपनी किडनी देकर बहु की बचाई जान, सगी माँ ने कर दिया था इनकार

यह भी पढ़ें: दूसरी युवती का आईकार्ड देकर गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था लड़का, 400 रु बचाने के चक्कर में लड़के ने कर दी एक भूल और खुल गई पोल, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -