Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने पद से दिया इस्तीफा, संगठन में मचा सियासी हलचल

    November 27, 2026

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»300 से अधिक संदिग्धों को किया गया चेक, 20 से अधिक गुंडे-बदमाशों की हुई तस्दीक
    Featured

    300 से अधिक संदिग्धों को किया गया चेक, 20 से अधिक गुंडे-बदमाशों की हुई तस्दीक

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250427 WA0072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    🚨 *बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडे-बदमाशों पर सघन निगरानी*

    🚨 *शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार जारी रहेगी कार्यवाही*

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज दिनांक 27.04.2025 को बिलासपुर पुलिस द्वारा एक व्यापक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संचालित किया गया।

    IMG 20250427 WA0076 IMG 20250427 WA0074

    अभियान के दौरान तोरवा, तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा एवं सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से गुंडे-बदमाशों तथा बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। इस कार्रवाई के तहत 300 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को विभिन्न थानों में लाकर उनकी पहचान, निवास स्थान, दस्तावेजों एवं गतिविधियों का विधिवत परीक्षण किया गया। साथ ही इन थाना क्षेत्रों में एक्टिव 20 गुंडे-बदमाशों की भी विधिवत जांच की गई।

    IMG 20250427 WA0073 IMG 20250427 WA0075

    प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि अधिकांश संदेही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, मिदनापुर जिलों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिलासपुर आए हुए हैं। इन व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल ICJS पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, संदेहियों के फिंगरप्रिंट्स भी लेकर डाटाबेस में मिलान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिन व्यक्तियों के पास उचित दस्तावेज नहीं पाए गए या जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं अथवा जिनकी किसी अपराध में संलिप्तता हुई, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    IMG 20250427 WA0077 IMG 20250427 WA0071

    पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि बिलासपुर पुलिस जन सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और किसी भी गुंडे-बदमाश या आपराधिक तत्वों को लगातार चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लें तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखें।

    बिलासपुर पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 सेवा के माध्यम से पुलिस को सूचित करें।

    यह भी पढ़ें: निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम जल्द, ईशिका लाइफ फाउंडेशन का आयोजन

    यह भी पढ़ें: नूंह के मेवात में भीषण सड़क हादसा, 6 महिलाओं समेत 7 की दर्दनाक मौत, 4 की हालत नाजुक

    यह भी पढ़ें: पाक से प्रताड़ित हिंदू शरणार्थियों ने छत्तीसगढ़ में रहने की लगाई गुहार, कहा-‘पाकिस्तान नहीं लौटेंगे, अब यही है हमारा देश’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने पद से दिया इस्तीफा, संगठन में मचा सियासी हलचल

    November 27, 2026

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026

    New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    November 24, 2026

    राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 24, 2026

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,431 Views
    Don't Miss

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने पद से दिया इस्तीफा, संगठन में मचा सियासी हलचल

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़/स्वराज टुडे: जिले की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय जनता…

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026

    Raipur: ज्वेलर्स शॉप में डकैती का प्रयास करने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक एवं 01 बालिका सहित कुल 05 गिरफ्तार

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.