कौशिल्या महाकुंभ हिंदू सम्मेलन में 28 दिसंबर को आएंगी माधवी लता

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: तीन अरब 33 करोड़ 33 लाख राम नाम लेखन महायज्ञ की श्रृंखला में कई सोपान शामिल किए गए हैं। हिंदू सम्मेलनों की कड़ी के बाद 28 दिसंबर को माता कौशिल्या महाकुंभ का आयोजन दशहरा मैदान आरपी नगर में दोपहर 12 बजे किया जा रहा है। बताया गया कि 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पूरे जिला की मातृशक्ति घंटाघर मैदान में एकत्रित होंगी। यहां से वे अपने सिर पर 21 रामनाम लेखन साहित्य लेकर कौशिल्या यात्रा में शामिल होंगी जो डॉ राजेन्द्र नगर दशहरा मैदान में कौशिल्या कुंभ समाप्त होगा। इसमें अपोलो हॉस्पिटल हैदराबाद की अध्यक्ष माधवी लता मुख्य अतिथि होंगी। वे लोपा मुद्रा चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लथमा फाउंडेशन की ट्रस्टी भी है।
इस कार्यक्रम में माधवानंद सेवा आश्रम, केंदीय आश्रम की गिरिजेश नंदनी, ब्रम्हाकुमारी संस्था की रूकमणी, भवानी मंदिर की ज्योति पांडेय, गायत्री परिवार की अर्चना मिश्रा, सतनामी कल्याण समिति की संरक्षक रामबाई लहरे, सिख समाज की श्रीमती मनिंदर कौर, छूरी रामजानकी मंदिर के कन्हैया दास महराज और रामनाम लेखन समिति के अध्यक्ष रामसिंह अग्र्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में रामनाम लेखन महायज्ञ के साथ भारत की सामाजिक चुनौतियों के बारे में मुख्य अतिथि माधवी लता का प्रमुखता से उद्बोधन होगा।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन “शांति” के तहत नव वर्ष प्रारम्भ होने से पूर्व कोरबा पुलिस ने की 94 वारंटियों की गिरफ्तारी, इनमें 26 स्थायी वारंटी शामिल

यह भी पढ़ें: छपरा में अंगीठी बनी काल! एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों समेत चार की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -