Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आईआईटी इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, चेक करें डिटेल्स और करें आवेदन, अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026

    July 2, 2026

    एक के बाद एक जघन्य वारदातों से दहला कोरबा, कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का तीखा प्रहार

    July 2, 2026

    Korba : सफेद कोट में मानवता के सच्चे प्रहरी… शिवाय हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर जिंदगी के रखवालों को किया गया सम्मानित

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक के बाद एक जघन्य वारदातों से दहला कोरबा, कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का तीखा प्रहार
    Featured

    एक के बाद एक जघन्य वारदातों से दहला कोरबा, कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का तीखा प्रहार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260702 WA0023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुख्यमंत्री को पत्र लिख शहर अध्यक्ष ने सिलसिलेवार अपराध गिनाए, शीर्ष पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कांग्रेस के कोरबा शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि कोरबा में हत्या, लूट, जानलेवा हमले और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम लोगों में भय का माहौल है और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

    राठौर का आरोप है कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में असफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने पत्र में कई चर्चित मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों की कोयला खदानों में भी अपराधियों का दबदबा दिखाई दे रहा है। सरायपाली कोयला खदान में गुटीय संघर्ष के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं खदानों में घुसकर सुरक्षा बल के जवानों को बंधक बनाकर डीजल और कबाड़ लूटने जैसी घटनाएं सामने आईं। उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि कुछ मामलों में पुलिस कर्मियों की मिलीभगत सामने आने पर उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी।

    उन्होंने कहा कि अपराध केवल खदान क्षेत्रों तक सीमित नहीं हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों में भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कबाड़ चोर रशियन हॉस्टल के पास से रातोंरात लोहे का विशाल पुल काटकर ले गए। कटघोरा के घुचापुर में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या और रजगामार में महिला का सिर काटकर गांव में घुमाने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया। राठौर ने कहा कि शहर के सीतामढ़ी स्थित मोतीसागर पारा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पवन टॉकीज रेलवे क्रासिंग के पास एक नशेड़ी ने लाठी से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, एक नशेड़ी कोतवाली थाने में घुसकर आधे घंटे से अधिक समय तक हंगामा करता रहा। सिल्वर सेंटर के संचालक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। स्क्रैप व्यापारी अशरफ समेत तीन लोगों की एक के बाद एक हत्या की घटनाओं ने भी लोगों को दहला दिया। उन्होंने चैतमा की उस सनसनीखेज घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें सऊदी अरब से युवक को प्रेमिका के माध्यम से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव के 17 टुकड़े कर दिए गए।

    यह भी पढ़ें :  इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाई

    राठौर ने कहा कि ये तो केवल कुछ प्रमुख और चर्चित घटनाएं हैं। पिछले ढाई वर्षों के दौरान जिले में इसी तरह के सैकड़ों गंभीर आपराधिक मामले सामने आ चुके हैं। उनका आरोप है कि लगातार हो रही इन वारदातों के बावजूद अपराध पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सका, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ती जा रही है।

    महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बालको में एक किशोरी को ब्लैकमेल कर 10 लोगों ने दुष्कर्म किया। वहीं हाल ही में पंप हाउस क्षेत्र में घर लौट रही एक युवती पर रास्ते में चाकू से हमला किया गया। राठौर ने कहा कि अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रास्ते से वाहन नहीं हटाने पर पुलिस अधिकारी के बेटे को बोलेरो से कुचल दिया गया। हाल ही में कोसाबाड़ी के भाजपा नेता पर आदतन अपराधी ने जानलेवा हमला कर दिया।

    उन्होंने यह भी कहा कि नवपदस्थ कोतवाली थाना प्रभारी का कुछ घंटों के भीतर राजनीतिक दबाव में तबादला होना पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। उन्होंने हालिया लूट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ज्वेलरी दुकान में तीन बदमाश जिस दुस्साहस के साथ कट्टा लेकर घुसे, उसका सीसीटीवी फुटेज पूरे प्रदेश ने देखा। यह घटना बताती है कि अपराधियों में पुलिस का भय लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि दुकान संचालक साहस नहीं दिखाता और बदमाश का कट्टा नहीं छीनता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

    मुकेश राठौर ने मुख्यमंत्री से पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए जिले की कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा कराने, शीर्ष पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर ने मनाया योग महोत्सव

    यह भी पढ़ें: Korba : सफेद कोट में मानवता के सच्चे प्रहरी… शिवाय हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर जिंदगी के रखवालों को किया गया सम्मानित

    यह भी पढ़ें: कोरबा के ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल ही भागे बदमाश

    यह भी पढ़ें: अपहरण कर फिरौती की माँग करने वाले फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आईआईटी इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, चेक करें डिटेल्स और करें आवेदन, अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026

    July 2, 2026

    Korba : सफेद कोट में मानवता के सच्चे प्रहरी… शिवाय हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर जिंदगी के रखवालों को किया गया सम्मानित

    July 2, 2026

    राशिफल 2 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 2, 2026

    हर समय अकेले रहने का करता है मन, इसे भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

    July 2, 2026

    नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास, अतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वास

    July 1, 2026

    रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

    July 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,692 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,355 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,101 Views
    Don't Miss

    आईआईटी इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, चेक करें डिटेल्स और करें आवेदन, अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026

    July 2, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) इंदौर ने बैकलॉग वैकेंसी के लिए एक स्पेशल…

    एक के बाद एक जघन्य वारदातों से दहला कोरबा, कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का तीखा प्रहार

    July 2, 2026

    Korba : सफेद कोट में मानवता के सच्चे प्रहरी… शिवाय हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर जिंदगी के रखवालों को किया गया सम्मानित

    July 2, 2026

    राशिफल 2 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.