Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवन का संदेश
    Featured

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवन का संदेश

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260815 WA00351
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोशनी शिशु मंदिर, लिटिल स्टार स्कूल, क्रेयॉन्स स्कूल, कृष्णा हुंडई, पावर इंपीरिया राइट, लालू राम कॉलोनी तथा टैगोर उद्यान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया। बी. के. रुक्मणी दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्धोधन में कहा कि 15 अगस्त हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत में जीने का अवसर मिला। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि सच्ची स्वतंत्रता केवल बाहरी बंधनों से मुक्ति नहीं है।

    IMG 20260815 184748
    रोशनी शिशु मंदिर ढोढ़ीपारा

    जब हमारा मन चिंता, क्रोध, तनाव, नकारात्मक विचारों और बुरी आदतों से मुक्त होता हैं, तभी हम वास्तविक स्वतंत्रता का अनुभव कर सकते हैं। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाएंगे, समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाएंगे तथा भारत को एक सशक्त, संस्कास्वान और नशामुक्त राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे।”

    बी.के. बिंदु दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि”स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और संकल्प का दिन है। भारत की शक्ति केवल उसकी भौतिक उन्नति में नहीं, बल्कि उसकी महान संस्कृति, आध्यात्मिकता और संस्कारों में है। आज आवश्यकता है कि हम अपने युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाएं और उन्हें सकारात्मक सोच तथा श्रेष्ठ जीवन की ओर प्रेरित करें। ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के माध्यम से हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि न स्वयं नशा करेंगे और न किसी दूसरे को नशे की ओर जाने देंगे। राजयोग के अभ्यास से मन को शांति, शक्ति और सकारात्मकता मिलती है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर दम स्वयं को बुराइयों से स्वतंत्र कर एक शांतिपूर्ण, स्वस्थ और श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लें।”

    यह भी पढ़ें :  Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    IMG 20260815 WA00391लिटिल स्टार स्कूल, कोरबा

    इन सभी स्थानों पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने प्रेरणादायी उद्धोधन से जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता का महत्व बताया। बहनों ने कहा कि देश की सत्त्ती प्रगति तभी संभव है. जब प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए।

    IMG 20260815 WA00381 IMG 20260815 WA00371

    कार्यक्रमों के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, करियर और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। इसलिए आजादी के इस पावन पर्व पर हमें नशे जैसी बुराइयों से भी स्वयं को स्वतंत्र करने का संकल्प लेना चाहिए। सभी को ताशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

    IMG 20260815 WA00361 IMG 20260815 WA00341

    बहनों ने बताया कि सच्ची स्वतंत्रता केवल बाहरी बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि मन की नकारात्मक सोच, ग्रे संस्कारों और व्यसनों से मुक्ति भी है। राजयोग के अभ्यास एवं सकारात्मक चिंतन के माध्यम से व्यक्ति अपने मन को शक्तिशाली बनाकर श्रेष्ठ जीवन जी सकता है।

    यह भी पढ़ें: TNPSC recruitment 2026: 821 ग्रुप 2 और 2A पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    यह भी पढ़ें: कोरबा में नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में NICU के विस्तारित भवन का उद्घाटन

    यह भी पढ़ें: New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026

    गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना ‘आर्टिफिशियल सन’ ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,938 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित…

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.