शासकीय मेडिकल कॉलेज कबीरधाम में मिला प्रवेश, इंग्लिश समाचार पत्र की पत्रकार लालिमा शुक्ला पुरोहित की बेटी हैं काव्या
कोरबा/स्वराज टुडे: निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल, इंग्लिश मीडियम, कोरबा की पूर्व छात्रा काव्या शुक्ला का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज, कबीरधाम में MBBS की पढ़ाई के लिए हुआ है। काव्या की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
काव्या शुक्ला इंग्लिश समाचार पत्र की पत्रकार श्रीमती लालिमा शुक्ला पुरोहित की सुपुत्री हैं। काव्या के मेडिकल कॉलेज में चयन की खबर से उनकी माता लालिमा शुक्ला पुरोहित सहित परिवार में खुशी है। काव्या की सफलता ने उनके माता-पिता और परिजनों के साथ-साथ निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल का भी गौरव बढ़ाया है।
काव्या ने अपनी सफलता के लिए निरंतर मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को आधार बनाया। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और लगातार किए गए प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी सफलता स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
काव्या के चयन पर निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिजनों और शुभचिंतकों ने भी काव्या को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर मानव सेवा के क्षेत्र में योगदान देंगी।
यह भी पढ़ें: Pune: प्रिंसिपल ऑफिस से PM की फोटो हटाना राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

Editor in Chief













