करमा महोत्सव 2025: ग्राम, विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आदिम जाति विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति जनसंख्या एवं उनकी विविधता की दृष्टि स एक महत्वपूर्ण राज्य होने के फलस्वरूप जनजाति समुदायों द्वारा मनाये जाने वाले उत्सवों-त्यौहारों में करमा उत्सव को करमा महोत्सव-2025 मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जारी निर्देशानुसार ग्राम स्तर पर 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक, विकासखंड स्तर पर 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर 01 नवंबर से 07 नवंबर तक और राज्य स्तर पर 08 नवंबर से 15 नवंबर तक करमा महोत्सव आयोजित किये जायेंगे। करमा महोत्सव जनजातीय क्षेत्रों जनजातीय लोकनृत्य, लोकगीत एवं जनजातीय लोक महत्व पर आधारित करमा नृत्य, करमा गीत, जनजातीय लोक गायकों का प्रतिनिधित्व एवं जनजातीय समुदायों में प्रचलित परम्पराग वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन शामिल है।

प्रतिभागियों के चयन हेतु मापदण्ड

karma celebrations

प्रत्येक ग्राम की करमा नृत्य दल का चयन ग्राम स्तर पर किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत केवल एक ही दल को विकासखंड स्तर के महोत्सव के लिये चयनित करेंगे। विकासखंड मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन के आधार पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले करमा नृत्य दल जिला स्तर में आयोजित होने वाले महोत्वस में अपनी प्रस्तुती देंगे। जिला स्तर के प्रस्तुतीकरण में अपने जिले से प्रथम स्थान पाने वाला दल प्रदेश स्तरीय नृत्य महोत्व में अपना प्रस्तुतीकरण देंगे।

पुरस्कार

जिला स्तर पर आयोजित जनजातीय करमा महोत्सव में प्रत्येक चयनित दलों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार, तृतीय पुरस्कार 15 हजार एवं इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित नर्तक दल को 10 हजार रूपये के मान से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  ‘मानव-हाथी संघर्ष नियंत्रण टीम’ गठित, कोरबा प्रेस क्लब के सचिव नागेन्द्र श्रीवास बने सदस्य

इसी प्रकार राज्य स्तर पर आयोजित करमा महोत्सव में प्रथम पुरस्कार 02 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार एक लाख, तृतीय पुरस्कार 50 हजार एवं एवं इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित नर्तक दल को 25 हजार रूपये के मान से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर हो गया तालिबान से भी 10 गुणा बड़ा हमला, 250 से ज्यादा नेता और आमलोगों के मारे जाने की खबर, 1500 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़ें: 21 की उम्र में बनी अफसर, पोस्टिंग के पहले ही दिन 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई

यह भी पढ़ें: एक मुसलमान महिला के लिए औषधि लाने के कारण क्रोधित मुसलमानों ने हिन्दू युवक की हत्या कर दी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -