Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कलयुगी बेटे ने बड़ी बेरहमी से मां-बाप को उतारा मौत के घाट, बोरे में भरकर नदी में फेंकी लाश, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
    Featured

    कलयुगी बेटे ने बड़ी बेरहमी से मां-बाप को उतारा मौत के घाट, बोरे में भरकर नदी में फेंकी लाश, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69319553217658583547299753a7d6f524224980e39f4a4668f7a5b7602bb7a8816eef2ef707ec80403d41
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    जौनपुर/स्वराज टुडे: जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर छावनी गौरियाना निवासी बेटे ने करीब एक सप्ताह पूर्व माता-पिता की लोढ़ा से सिर कूंचकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने की नीयत से शवों को बोरे में भरकर कार से ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया।

    ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

    घटना को अंजाम देकर आरोपी बेटा फरार हो गया था। संदेह के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि सोमवार को वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के दौरान पूरी वारदात का खुलासा हुआ। उधर मुकदमा दर्ज कर पुलिस शवों की तलाश में जुट गई है। श्याम बहादुर रेलवे के रिटायर्ड लोको पायलट थे। सोमवार को पुलिस ने आरोपी अंबेश कुमार को गांव के पास से ही धर दबोचा।

    पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह भ्रमित करने के लिए इधर-उधर की बातें करता रहा। मामला संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया।

    बड़े खौफनाक तरीके से दिया गया वारदात को अंजाम

    अंबेश कुमार ने स्वीकार किया कि पारिवारिक व पैसों के लेनदेन के विवाद में उसने आठ दिसंबर को ही बट्टा (मसाला पीसने में प्रयुक्त होने वाला पत्थर तराश कर बने लोढ़ा) से सिर पर वार कर माता-पिता को मार डालने के बाद शव बोरे में भरकर क्षेत्र के बेलांव घाट ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया था।

    एएसपी (सिटी) ने आयुष श्रीवास्तव ने बताया आरोपित से पूछताछ की जा रही है। अब तक की छानबीन में तथ्य सामने आया है कि श्याम बहादुर की चार संतानों में तीन पुत्रियां हैं। इकलौता पुत्र अंबेश कुमार तीसरे नंबर पर है।

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस प्रकरण में दोषसिद्धि, एक वर्ष कारावास एवं ₹3.50 लाख अर्थदंड

    जायदाद से बेदखल होने का था डर

    कोरोना संक्रमण काल के दौरान अंबेश कुमार ने कोलकाता में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। माता-पिता व बहनें स्वीकार नहीं कर रही थीं। इससे अंबेश कुमार को आशंका थी कि माता-पिता उसे संपत्ति से बेदखल कर उसका हक-हिस्सा भी बहनों को दे देंगे। यही घटना का कारण बना। आरोपित अंबेश कुमार को लेकर शवों की तलाश शुरू कर दी गई है।

    पुलिस को गुमराह करता रहा मां-बाप का हत्यारा

    अंबेश ने जब मां-बाप की हत्या की बात को स्वीकार की तो पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। अंबेश अधिकतर समय कोलकाता में ही रहता था। वह जब भी वापस आता था पैसे व प्रापर्टी को लेकर मां-बाप से अक्सर झगड़ता था। परिवार की मनाही के बाद भी लव मैरिज करने की वजह से भी किचकिच होती थी।

    इसके अलावा आरोपित अंबेश को यह भी डर था कि पिता श्याम बहादुर व मां बबिता देवी कहीं उसे परिवार से बेदखल न कर दें। पुलिस हत्या की सभी वजहों की गहनता से पड़ताल कर रही है। मृत दंपती मूल रूप से खरगसेनपुर का रहने वाला था। यहां वह नेवासे पर रह रहा था। श्याम बहादुर चार माह पहले ही लोको पायलट से रिटायर्ड हुए थे।

    यह भी पढ़ें: एक बोरी यूरिया लेकिन बिल 34 बोरी का ! मौहपाली के किसान के नाम पर खाद सब्सिडी में गड़बड़ी का आरोप

    यह भी पढ़ें: मुअज्जिन मोहम्मद इरफान चला था दारोगा विनोद चौधरी की गर्दन काटने, मामला सामने आते ही पुलिस ने कर दिया सही इलाज

    यह भी पढ़ें :  युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया, उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

    यह भी पढ़ें: जींस-टॉप में भीख मांग ही थी लड़कियां, जब सच सामने आया तो हैरान रह गयी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026

    Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    April 3, 2026

    Mumbra: मुँहबोली बहन से छेड़छाड़ करते थे तीन मुस्लिम लड़के, पूर्व सैनिक ने बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत दो घायल

    April 3, 2026

    Korba: पूर्वमंत्री जयसिंह ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र: कहा-बालको के भारी औद्योगिक उपयोग से ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक सड़क जर्जर और खतरनाक, बालको अपने मद से कराए शीघ्र निर्माण

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026785 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026639 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhopal/Swaraj Today: : मध्य प्रदेश में हेल्थकेयर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026

    Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.