Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक बोरी यूरिया लेकिन बिल 34 बोरी का ! मौहपाली के किसान के नाम पर खाद सब्सिडी में गड़बड़ी का आरोप
    Featured

    एक बोरी यूरिया लेकिन बिल 34 बोरी का ! मौहपाली के किसान के नाम पर खाद सब्सिडी में गड़बड़ी का आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251216 WA0009
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    खरसिया-मौहपाली/स्वराज टुडे: सरकारी योजनाओं के तहत किसानों को राहत देने के लिए बनाए गए खाद वितरण और सब्सिडी सिस्टम पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौहपाली निवासी किसान भरत पटेल के नाम पर सामने आए एक मैसेज ने पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

    किसान भरत पटेल का कहना है कि उन्होंने आधार कार्ड के माध्यम से अंगूठा लगाकर सिर्फ़ एक बोरी नीम कोटेड यूरिया खरीदी थी। लेकिन इसके बाद उनके मोबाइल पर जो सरकारी मैसेज आया, वह चौंकाने वाला है।

    मैसेज के अनुसार किसान के नाम पर
    20 बोरी नीम कोटेड यूरिया (45 किलो) और
    14 बोरी एमओपी (50 किलो)
    की खरीद दर्ज की गई है।
    इस खरीद का कुल बिल ₹26,810 बताया गया है, जबकि सरकार द्वारा किसान के नाम पर ₹33,993.60 की सब्सिडी दर्शाई गई है।

    यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसान ने सिर्फ़ एक बोरी खरीदी, तो सिस्टम में 34 बोरियों की एंट्री कैसे हो गई? क्या यह आधार बायोमेट्रिक सिस्टम का दुरुपयोग है या फिर खाद विक्रेता द्वारा फर्जी एंट्री कर सरकारी सब्सिडी हड़पने का मामला?

    किसान का कहना है कि उसे इस तरह की किसी भी बड़ी खरीद की जानकारी नहीं है और न ही इतनी मात्रा में खाद उसे दी गई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसानों के नाम पर कागज़ों में ज्यादा खाद दिखाकर सरकारी सब्सिडी का गलत लाभ उठाया जा रहा है।

    IMG 20251216 09180104

    यह मामला सिर्फ़ एक किसान का नहीं, बल्कि पूरे खाद वितरण तंत्र की सच्चाई उजागर करता है। अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो ऐसे मामलों से किसान भी कानूनी पचड़े में फँस सकते हैं और सरकारी खजाने को भी नुकसान पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: पत्रकार शेख असलम की सुपुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब में शोक की लहर

    अब ज़रूरत है कि कृषि विभाग और संबंधित प्रशासन इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर यह स्पष्ट करे कि गलती तकनीकी है या जानबूझकर की गई गड़बड़ी। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसानों के नाम पर हो रहे इस तरह के फर्जीवाड़े पर रोक लग सके।

    कागज़ों में किसान बड़ा खरीदार, हकीकत में सिर्फ़ एक बोरी— सवाल सिस्टम पर है, जवाब कौन देगा?

    यह भी पढ़ें: मुअज्जिन मोहम्मद इरफान चला था दारोगा विनोद चौधरी की गर्दन काटने, मामला सामने आते ही पुलिस ने कर दिया सही इलाज

    यह भी पढ़ें: जींस-टॉप में भीख मांग ही थी लड़कियां, जब सच सामने आया तो हैरान रह गयी पुलिस

    यह भी पढ़ें: रेडी टू ईट के संचालन में अरुचि पड़ी भारी, चयनित समूह का अनुबंध निरस्त, शीतकालीन सत्र में हंगामे से पहले पात्र समूह को मिला न्याय

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    May 21, 2026

    शोक संदेश: पत्रकार शेख असलम की सुपुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब में शोक की लहर

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,512 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026990 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026882 Views
    Don't Miss

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प…

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.