Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

    April 12, 2026

    Korba: 15वीं बार जीरो शॉर्टेज के साथ जिले ने बनाया कीर्तिमान, लगभग 650 करोड़ का धान शत-प्रतिशत परिदान

    April 12, 2026

    Raipur: CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»झारखंड शराब घोटाला: लंबी पूछताछ के बाद वरिष्ठ IAS विनय चौबे गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    झारखंड शराब घोटाला: लंबी पूछताछ के बाद वरिष्ठ IAS विनय चौबे गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6651054921747749895231f1f5ac6595705bdf596ab5f966d19d95d910c960f6108304c9f5c993f407e294
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    झारखंड
    राँची/स्वराज टुडे: झारखंड में हुए करोड़ों के शराब घोटाला केस में ACB ने बड़ा एक्शन लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया।

    एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी की एक टीम सुबह चौबे के आवास पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए एजेंसी के मुख्यालय ले गई। इसके बाद घंटों हुई पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से भी पूछताछ की।

    क्या है आरोप ?

    एसीबी ने विनय कुमार चौबे पर छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर झारखंड में नई शराब नीति बनाने और राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाया। पीई की जांच के दौरान एसीबी ने कई बार तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ की।

    बता दें कि आबकारी विभाग के सचिव के रूप में चौबे के कार्यकाल के दौरान आबकारी नीति में हुई अनियमितताओं के आरोप की जांच एसीबी कर रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने 1999 बैच के आईएएस अधिकारी चौबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति दी थी। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी घोटाले की जांच के तहत पिछले साल अक्टूबर में चौबे और सिंह से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी।

    ED ने IAS चौबे को पूछताछ के लिए बुलाया था छत्तीसगढ़

    गौरतलब है कि, चौबे को छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ED ने समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। पूछताछ के दौरान चौबे ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि, नई उत्पाद नीति सरकार की मंजूरी से लागू की गई थी, और इसमें उनकी कोई व्यक्तिगत भूमिका या गलती नहीं है। वहीं, इस मामले ने नया मोड़ तब लिया जब झारखंड निवासी एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में आरोप लगाया गया कि झारखंड में जिस शराब घोटाले को अंजाम दिया गया, वह छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट की सुनियोजित साजिश का हिस्सा था।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 12 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    छत्तीसगढ़ में हुआ था करोड़ो का शराब घोटाला

    2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भूचाल ला दिया था। इस घोटाले में तत्कालीन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव अनिल टुटेजा, राज्य मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी, और अनवर ढेबर के नेतृत्व वाले सिंडिकेट को मुख्य आरोपी बनाया गया ।

    इसी मामले की गूंज झारखंड तक पहुंची जब रांची के अरगोड़ा निवासी विकास सिंह ने आरोप लगाया कि घोटाले में शामिल कुछ व्यक्ति झारखंड की नई शराब नीति को आकार देने में भी भूमिका निभा रहे हैं। इस शिकायत के बाद जांच का दायरा बढ़ा और छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

    जांच की आंच झारखंड के वरिष्ठ अफसरों तक जा पहुंची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के तत्कालीन प्रधान सचिव और आबकारी सचिव रहे IAS विनय चौबे, तथा उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव IAS गजेंद्र सिंह को भी आरोपी बनाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2024 में ECIR दर्ज कर अलग से जांच शुरू की। अक्टूबर 2024 में ईडी ने IAS विनय चौबे समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए, जिससे इस कथित घोटाले की परतें और खुलने लगीं।

    यह भी पढ़ें:दो दिवसीय प्रवास पर मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय और प्रेस क्लब भवन का किया लोकार्पण

    यह भी पढ़ें:ज्योति मल्होत्रा पर लगे आरोपों का पिता ने किया खंडन….कहा- मेरी बेटी बेकसूर, झूठे मामले में फंसाया गया

    यह भी पढ़ें :  Korba: NKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी रहेंगे उपलब्ध...

    यह भी पढ़ें:CISF में हेड कांस्टेबल के पद पर वैकेंसी, 81100 रुपये तक मिलेगी सैलरी, तुरंत करें आवेदन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

    April 12, 2026

    Korba: 15वीं बार जीरो शॉर्टेज के साथ जिले ने बनाया कीर्तिमान, लगभग 650 करोड़ का धान शत-प्रतिशत परिदान

    April 12, 2026

    Raipur: CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    April 12, 2026

    Korba: गन्ना रस निकालते समय मशीन में नाबालिग का फंसा हाथ, घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल

    April 12, 2026

    ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी

    April 12, 2026

    राशिफल 12 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 12, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026811 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026738 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026662 Views
    Don't Miss

    New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

    April 12, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत सरकार ने देश में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने…

    Korba: 15वीं बार जीरो शॉर्टेज के साथ जिले ने बनाया कीर्तिमान, लगभग 650 करोड़ का धान शत-प्रतिशत परिदान

    April 12, 2026

    Raipur: CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    April 12, 2026

    Korba: गन्ना रस निकालते समय मशीन में नाबालिग का फंसा हाथ, घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल

    April 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.