28.621 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तर-प्रदेश का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, राजधानी पुलिस ने की कार्रवाई

- Advertisement -

● पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A. N. T. F.) तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*

● प्रकरण से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त।*

● जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 14,41,050/- रूपये।*

● प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।*

● पूछताछ कर प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जायेगी End-to-End कार्यवाही।*

● आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 20सी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

● वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा गांजा के कुल 16 प्रकरणों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 185.002 किलोग्राम गांजा, 2,05,700/- रूपये नगदी रकम, 02 नग चारपहिया वाहन एवं 09 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,05,17,900/- (एक करोड़ पांच लाख सत्रह हजार नौ सौ रूपये) किया गया है जप्त।

रायपुर/स्वराज टुडे: अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाे, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force (A. N. T. F.) टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें :  महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण का बजट? छत्तीसगढ़ का ‘संकल्प’ बजट 2026-27: विकसित प्रदेश की मजबूत आधारशिला - गोपाल मोदी

इसी तारतम्य में दिनांक 03.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सीतानगर गोगांव रोड़ अविनाश आशियाना के पीछे स्थित भाठा पास एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A. N. T. F.) तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अविनाश अग्रहारी निवासी रायबरेली (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें ट्राली बैग एवं अन्य बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

आरोपी अविनाश अग्रहारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *कुल 28.621 किलोग्राम गांजा़ कीमती 14,31,050/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 14,41,050/- रूपये* जप्त कर आरोपी विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 20सी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End to End कार्यवाही की जा रहीं है।

*गिरफ्तार आरोपी – अविनाश अग्रहारी पिता महेश अग्रहारी निवासी कुढ़ा थाना नसीराबाद जिला रायबरेली (उ.प्र.)।*

यह भी पढ़ें :  प्राकृतिक आपदा में मां की मृत्यु पश्चात 4 बहने हुई अनाथ, बेरहम सिस्टम का दंश झेल रही इन बहनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें: मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी! CCTV देख अफसर हो गए आग बबूला, फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: NTPC में ग्रीन केमिकल्स के लिए भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 16 मार्च 2026

यह भी पढ़ें: Bihar news: नीतीश कुमार राज्‍यसभा जाएंगे, बेटे निशांत बनेंगे डिप्‍टी सीएम! NDA विधायकों को बुलाया गया पटना

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -