Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026

    Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»खेल»IND vs RSA: टीम इंडिया का सुपर-8 में हार से आगाज, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से हराया, डिटेल रिपोर्ट
    खेल

    IND vs RSA: टीम इंडिया का सुपर-8 में हार से आगाज, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से हराया, डिटेल रिपोर्ट

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7019301931771810106592287824c5b05a3ac0e289dcc46b47549e420df6cf5f0dceffd00bf3c5c33dc049
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: खेले जा रहे T20 World Cup 2026 के सुपर-8 राउंड में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने करोड़ों भारतीय फैंस को निराश करते हुए टीम सूर्यकुमार को 76 रन से हरा दिया.

    इसी के साथ ही करोड़ों भारतीय फैंस और टीम इंडिया का सुपर-8 राउंड में जीत के साथ आगाज करने का सपना चूर हो गया. इससे भी ज्यादा निराशा की बात हार का अंतर रहा, जो निश्चित रूप से टीम इंडिया के नेट रन-रेट पर खासा असर डालेगा. मतलब यह है कि अगर खुदा न खास्ता कोई एक मैच आगे फंसता है, तो इस सूरत में यह हार बहुत ही ज्यादा सालने वाली हो सकती है. कुछ देर शिवम दुबे (432 रन, 37 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) टिके जरूर, लेकिन यहां कुछ ऐसा चाहिए था, जो डेविड मिलर (David Miller) ने पहली पारी में दिखाया. साथ ही वह साथ भी चाहिए था, जो ब्रेविस ने दिया. यह नहीं ही हुआ, तो दुबे का यह प्रयास ऊंट के मुंह में जीरे जैसा साबित हुआ. और टीम इंडिया का बोरिया-बिस्तर 18.5 ओवरों में 111 रनों पर बंध गया. दक्षिण अफ्रीकी पेसर और स्पिनर दोनों ही भारतीय बल्लेबाजों के लिए जरूरत से ज्यादा भारी साबित हुए. लेफ्टी मार्को जानसेन ने चार, कॉर्बिन बॉश और लेफ्टी स्पिनर केशव महाराज ने तीन विकेट लिए.

    भारत की पारी:

    भारत की खराब शुरुआत

    भारत को 188 रनों के पीछे के लिए यहां न केवल पावर-प्ले के शुरुआती छह ओवरों का फायदा उठाना अनिवार्य था, बल्कि ठोस साझेदारी भी हर हाल में जरूरी थी, लेकिन प्रचंड फॉर्म में चल रहे ईशान किशन (0) पहले ही ओवर में गए, तो फिर भारत का स्कोर जल्द ही 3 विकेट पर 26 और फिर 5 विकेट पर 51 रन हो गया. तस्वीर साफ हो गई और इन हालात के हिसाब से ही परिणीति हुई, लेकिन समग्र मैच के लिहाज से ऐसे अंत की उम्मीद भारतीय फैंस ने नहीं ही की थी. कुल मिलाकर शुरुआत खराब हुई, तो यही ऐसी हार की बड़ी वजह बन गई.

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए "बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट" कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन....

    दक्षिण अफ्रीका की पारी:

    खराब शुरुआत, पटरी से उतरी गाड़ी

    टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीकी ओपनरों ने पिच पर खासी रुककर आती गेंदों पर हमला करने की गलत रणनीति बनाई. और ऊपर से दोनों भारतीय पेसर अर्शदीप और जसप्रीत बुमराह के सुपर टप्पे, मिश्रण का तड़का लगाया, तो स्ट्रोक खेलना कहीं मुश्किल हो गया. यही वजह रही कि बुमराह के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अनुभवी डिकॉक का शॉट बहुत हद तक धूल में लट्ठ चलाने जैसा रहा. गेंद का टप्पा पीछे रह गया, तो वह बोल्ड हो गए. दक्षिण अफ्रीका लगे झटकों से संभला भी नहीं था कि शुरुआती छह ओवरों में जल्द ही एक के बाद एक और विकेट गिए कप्तान मार्कराम उड़ाने की कोशिश में सर्किल में हार्दिक के हाथों लपके गए, तो कुछ देर बाद ही लेफ्टी रियान रिकल्टन को बुमराह की स्लोअर समझ ही नहीं आई, जब तक समझ आती, तब तक काम हो चुका था. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 20 हो गया.

    मिलर और ब्रेविस बने सहारा

    हालात बहुत ही विकेट हुए, तो अनुभवी डेविड मिलर (63 रन, 35 गेंद, 7 चौके, 3 छक्के) ने अनुभव के साथ धैर्य और आक्रामकता दोनों का ही बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए जरूरत के समय बहुत ही बेहतरीन पारी खेली. नंबर-5 बल्लेबाज की इस फॉर्मेट में ऐसी पारी यदा-कदा दिखती है. दूसरे छोर पर मिलर को ब्रेविस (44 रन, 24 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला. और इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़कर टीम को खराब शुरुआत से उबारते हुए पिच को देखते हुए एक अच्छे स्कोर की ओर धकेल दिया. ब्रेविस पचासे से चूके, लेकिन मिलर का किलर अंदाज जारी रहा.

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए "बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट" कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन....

    स्टब्बस ने दिया मेहनत को अंजाम!

    दक्षिण अफ्रीका के अच्छे स्कोर (पिच को देखते हुए, 187) की जो नींव मिलर और ब्रेविस रखी, उसे ट्रिस्टियन स्टब्बस (नाबाद 44 रन, 24 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) ने तूफानी अंदाज से मंजिल तक लगभग पहुंचा दिया. पारी के आखिरी ओवरों में स्टब्बस ने समापन लगातार दो छक्कों से किया, तो स्कोर भी कोटे के ओवरों में 7 विकेट पर 187 रन हो गया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, अर्शदीप ने 2 और वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिया. लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीका का इस स्कोर तक पहुंचना भारतीय बॉलिंग की नाकामी को बयां कर गया.

    यह भी पढ़े: शादी के रिसेप्‍शन में दो भाइयों को गोलियों से भूना, दोनों की मौत, पार्टी में मची खलबली

    यह भी पढ़े: UPSC करने जा रहा बड़ी भर्ती, CAPF के 349 सहायक कमांडेंट पदों के लिए करें अप्लाई; आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026

    यह भी पढ़े: वंदे भारत ट्रेन में जिस सीट पर थे RSS प्रमुख मोहन भागवत, अचानक वहीं शुरू हो गयी पत्थरबाजी, बाल बाल बचे !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना, जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का हुआ है चयन, चेन्नई में शिरकत कर दिखाएंगे किक्स पंच के दांवपेंच

    March 25, 2026

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता- 2026 का चैंपियन बना बालको, फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रन से किया परास्त

    February 24, 2026

    65 वर्ष आयु वर्ग में महिलाओं की जेवेलिन स्पर्धा में नीलिमा दास ने जीता स्वर्ण पदक

    February 23, 2026

    रॉयल स्टार क्रिकेट कप 2026: फाइनल मुकाबले में लायन 11 को हराकर GCC बनी विजेता

    February 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026806 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026720 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026657 Views
    Don't Miss

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    मुजफ्फरनगर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में अजीबोगरीब घटनाओं की कोई कमी नहीं है. हाल ही में…

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026

    Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन

    April 9, 2026

    कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर पूर्व महापौर श्रीमती रेणु जयसिंह अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.