ब्रह्माकुमारी संस्था में विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान थीम का उदघाटन, साथ ही हर्षोल्लास से मनाया गया मदर्स डे, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा विश्व सद्भावना भवन टी.पी. नगर में विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान थीम का उदघाटन, साथ ही मदर्स डे का कार्यक्रम रखा गया | इस उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री भ्राता लखन लाल देवांगन जी, कोरबा छेत्र के पर्यावरण अधिकारी भ्राता परमेन्द्र पांडे जी, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स कोरबा अध्यक्ष भ्राता योगेश जैन जी, आयुर्वेदाचार्य भ्राता डॉ. नागेन्द्र शर्मा जी, बी. के. रुक्मणि दीदी, बी.के. बिंदु दीदी, बी. के. तुलसी दीदी उपस्थित रहे ।

IMG 20250512 WA0025

IMG 20250512 WA0023

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं एवं आत्म स्मृति का तिलक लगा कर किया गया | इस अवसर पर लखन लाल देवांगन जी ने मों के ऊपर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा की दुनिया में भगवान सबसे बड़ा है लेकिन ऋषि मुनियों ने कहा है की माता पिता से बड़ा दुनिया में कोई नही होता है, कितना भी कठिनाए आये जाए फिर भी उन्हें त्यागते नहीं है तो हमारा भी यह कर्त्तव्य है की उनका पूर्णरूप से ख्याल रखे, साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब को संघठित समाज के रूप में रहना चाहिए और मिलजुल कर कार्य करना चाहिए और में संस्था की इस प्रयास के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

IMG 20250512 WA0024 IMG 20250512 WA0022

भ्राता परमेन्द्र पांडे जी ने कहा कि आज कल जो परिदृश्य है विश्व में देश में जो भी आजकल युद्ध चल रहे है जो भेद भाव है तो यह सब देखते हुए ब्रह्मकुमारी संस्था ने जो यह थीम रखा है विश्व एकता एवं विश्वास से ध्यान यह काफी सुसंगत प्रतीत होती है, उन्होंने कहा की हम सभी को विश्व एकता के लिए प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  देश में वक्फ बोर्ड को निरस्त किया जाए ताकि धार्मिक संतुलन बना रहे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा जाए: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज

IMG 20250512 WA0020

भ्राता योगेश जैन जी ने कहा कि हमने अभी तक देखा है कि समाज में कई कार्यक्रम होते रहते है लेकिन यह जो माँ के लिए आज कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसके लिए में ब्रह्माकुमारी संस्था का धन्यवाद् करता हु । आजकल के माहौल को देखते हुए हमे मैडिटेशन अवश्य ही करना चाहिए और आप सबसे निवेदन भी करता हूँ कि जो भी मैडिटेशन नहीं करते है वो अवस्य ही इसे अपने दिनचर्या में लाये ।

IMG 20250512 WA0021

भ्राता नागेन्द्र शर्मा जी ने कहा कि वास्तव में एकता और विश्वास की बात जब आती है तो सब से पहले हमे ध्यानस्त होना पड़ता है जब हम ध्यानस्त होंगे तो हम अपने अंतस में उतरेंगे और तभी हमे अपने अन्दर विश्वास होगा और जब हमे अपने ऊपर विश्वास होगा तब हम दुसरो पर विश्वास कर पाएंगे | बी. के. बिंदु दीदी जी ने सभी को आज यह संकल्प लेने की पहल की सबको प्रति दिन 20 मं. अपने लिए, अपने परिवार के लिए और विश्व की शांति के लिए मैडिटेशन अवस्य करे | बी. के तुलसी दीदी ने कहा की जब हमारा मन बुद्धि और संस्कार में एकता होती है तो हमारा जीवन सही दिशा में चलने लगता है साथ उन्होंने कहा की अगर माँ नहीं होती तोह हम भी यहाँ नहीं होते । वी.के. रुक्मणि दीदी जी ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि हमे उस परमात्मा ने अपने बारे में विश्वास करना बताया कि आप कौन है कहाँ से आये और इस संसार में आप क्या करने आये और क्या कर रहे है। जो हम है उसे हम जानते भी नहीं और मानते भी नहीं और जो हम नहीं है उसे हम जानते भी है और मानते भी है। तो हमे उस परमात्मा का सत्य परिचय जानने की जरुरत है और वो क्या कार्य करने आया है उसे भी जानने की हमे जरुरत है।

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में बिना किताबों के हो रही है स्कूलों में पढ़ाई, वितरण में विलंब को लेकर अधिकारियों ने साधी चुप्पी

अंत में सभी अथितियो ने दीप प्रज्वलन कर थीम का उदघाटन किया और सभी को और रुक्मणि दीदी द्वारा सभी को ईश्वरीय भेट एवं प्रसाद दिया गया | मदर्स डे के उपलक्ष पर बी. के. मेघा बहन ने अपने भाव व्यक्त किये और बी. के विरेश भाई ने अपने सुरों के माध्यम से सभा को सुसोभित किया साथ ही कुमारी सौम्य ने अपने नृत्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया | कार्यक्रम में अरुण शर्मा, राजकुमार साहू, ईश्वर देवांगन के साथ साथ कई अथिति मौजूद रहे और कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -