Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»BALCO dS G-9 प्रोजेक्ट में जंगल-मद भूमि पर अवैध निर्माण, फर्जी पेड़-कटाई अनुमतियाँ, सार्वजनिक मार्ग अवरोधन व प्रशासनिक आदेश की अवमानना का बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच हेतु जयसिंह अग्रवाल ने लिखा पत्र
    Featured

    BALCO dS G-9 प्रोजेक्ट में जंगल-मद भूमि पर अवैध निर्माण, फर्जी पेड़-कटाई अनुमतियाँ, सार्वजनिक मार्ग अवरोधन व प्रशासनिक आदेश की अवमानना का बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच हेतु जयसिंह अग्रवाल ने लिखा पत्र

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    25 12 2018 jaisingh agrawal korba 18785740
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    “यह केवल अवैध निर्माण का मामला नहीं, बल्कि कानून, पर्यावरण और नागरिक अधिकारों पर संगठित हमला है।” जयसिंह अग्रवाल

    कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री को एक विस्तृत एवं तथ्यात्मक पत्र भेजकर BALCO प्रबंधन पर गंभीर एवं आपराधिक प्रकृति के आरोप लगाए हैं। G-9 नाम से संचालित यह प्रोजेक्ट राजस्व नियमों, पर्यावरणीय कानूनों, वन संरक्षण अधिनियम, नगर नियोजन अधिनियम तथा सार्वजनिक संपत्ति संरक्षण कानूनों का खुला उल्लंघन करता प्रतीत हो रहा है।

    प्रमुख अवैधताएँ जिनका खुलासा किया गया है-

    1. जंगल-मद भूमि पर अवैध निर्माण

    खसरा नंबर 191/1 को बालको ने सामान्य भूमि बताकर फर्जी अभिलेख प्रस्तुत किए, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि जंगल-मद दर्ज है। ऐसी भूमि पर निर्माण करने के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार की अनिवार्य अनुमति आवश्यक होती है जिसे बालको ने जानबूझकर छिपाया।

    2. 440 पेड़ों की वास्तविक संख्या छिपाकर फर्जी पेड़-कटाई रिपोर्ट

    स्थल निरीक्षण में लगभग 440 वृक्ष पाए गए, लेकिन बालकों ने कैवल “172 वृक्ष” बताकर फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाई। यह पर्यावरण संरक्षण अधिनियम तथा जैव विविधता अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है।

    3. SDM द्वारा अनुमति निरस्त करने के बाद भी लगातार अवैध निर्माण जारी

    03 जून 2025 को एसडीएम राजस्व द्वारा अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद बालको ने निर्माण कार्य जारी रखा, ड्रेनेज/नाला अवरुद्ध किया, सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा बढ़ाया  और बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु अतिक्रमण किया। यह प्रशासनिक आदेश की खुली अवमानना है।

    4. अवैधताओं पर पर्दा डालने हेतु भूमिपूजन का आयोजन

    17 नवंबर 2025 को उस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन आयोजित किया गया जिसकी भूमि जंगल-मद है, जिसकी अनुमति निरस्त है, जिसकी पेड़-कटाई संख्या फर्जी है, जिसकी स्वीकृतियों असंगत हैं। इस आयोजन को जनता को भ्रमित करने का कृत्य बताते हुए जयसिंह अग्रवाल ने इसकी भर्त्सना की है।

    यह भी पढ़ें :  DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    5. सार्वजनिक मार्ग का अवैध अवरोध नागरिक अधिकारों का हनन

    मिनीमाता चैक से इंदिरा मार्केट तक जाने वाला प्रमुख मार्ग बालको द्वारा अवरुद्ध किया जा रहा है जिससे व्यापारियों, विद्यार्थियों, दैनिक यात्रियों और टाउनशिप निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।

    6. सार्वजनिक भूमि व जल निकासी मार्ग पर अवैध कब्जा.

    बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु सार्वजनिक भूमि व ड्रेनेज लाइन पर अतिक्रमण कर जलभराव व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री से की गई प्रमुख मांगें

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से तत्काल G-9 परियोजना के सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाने, भूमि, पर्यावरण व स्वीकृतियों की उच्चस्तरीय विशेष जांच, फर्जी दस्तावेजों व आदेश उल्लंघन पर BALCO प्रबंधन के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने व सार्वजनिक मार्ग को तुरंत खोलने, ड्रेनेज व भूमि को मूल स्थिति में पुनस्र्थापित करने तथा संलिप्त अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई जैसे निर्णय लेने की मांग की है।

    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि “यह केवल अवैध निर्माण का मामला नहीं, बल्कि कानून, पर्यावरण और नागरिक अधिकारों पर संगठित हमला है।”

    श्री अग्रवाल ने कहा कि बालको प्रबंधन की इन कार्रवाइयों से यह सिद्ध होता है कि वे स्वयं को कानून से ऊपर मानते हैं। जनता को विश्वास है कि मुख्यमंत्री इस विषय में शीघ्र व कठोर निर्णय करेंगे।

    यह भी पढ़ें: SIR फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से सतर्क रहें,सुरक्षित रहें…..मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की छत्तीसगढ़ के नागरिकों को OTP धोखाधड़ी से बचने की अपील

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू महिलाओं से की अपील, अपने उम्र की परवाह किए बिना तत्काल बनवा लें अपनी वसीयत

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में बच्चे की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, सात आयुर्वेदिक दवाओं पर लगी रोक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.