छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 19 /4 /2026 को सुबह 10:00 बजे से डीडीएम पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में
शिवशक्ति आदिशक्ति जन कल्याण फाउंडेशन सोसायटी द्वारा जीवन धारा ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
रक्तदान क्यों करना चाहिए ?
● यह दुर्घटना पीड़ितों, सर्जरी, कैंसर रोगियों और थैलेसीमिया मरीजों के लिए जीवनरक्षक है।
● यह आयरन के स्तर को संतुलित करके दिल का दौरा और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।
● रक्तदान करने से नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है, जो उत्तम स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।
● रक्तदान किसी के जीवन को बचाने और समाज के लिए एक महान योगदान है, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है।
कौन कर सकता है रक्तदान ?
- जिनकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच हो।
- जिनका न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम हो।
- जिनका हीमोग्लोबिन स्तर कम से कम 12.5 g/dl हो।
- जो पूरी तरह स्वस्थ हों ,यानी उन्हें किसी भी तरह की कोई बीमारी ना हो।
शहरवासियों से अपील
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 19 /4 /2026 को सुबह 10:00 से डीडीएम पब्लिक स्कूल परिसर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इस महादान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पुण्य के भागीदार बनें।
पंजीयन के लिए यहां संपर्क करें:
8319966118, 7379588234, 9754757549 6264873912, 9827175149, 7509132123
यह भी पढ़ें: कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला
यह भी पढ़ें: फल नहीं, जहर बिक रहा! केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट
यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI ने अरुणपति त्रिपाठी की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का किया खुलासा

Editor in Chief






