Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिहार के नए ‘होम मिनिस्टर’ सम्राट चौधरी पर कितने मुकदमे दर्ज? गृह मंत्री बनाए जाने पर क्यों उठे सवाल
    Featured

    बिहार के नए ‘होम मिनिस्टर’ सम्राट चौधरी पर कितने मुकदमे दर्ज? गृह मंत्री बनाए जाने पर क्यों उठे सवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6900367071763785826734011f4c6a73f5dbe8b9f41f129bdfab459a9ee4a1e483e9eff9b291870faa208a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पटना/स्वराज टुडे: बिहार की नई एनडीए सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद सबसे बड़ी सुर्खी जिसने पूरे राज्य में हलचल मचा दी, वह है डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की कमान मिलना। यह पहली बार है जब बीजेपी को बिहार में इतना ताकतवर मंत्रालय मिला है।

    नीतीश कुमार, जो दो दशकों से इस विभाग को खुद संभालते रहे, उन्होंने इस बार इसे अपने पास नहीं रखा। ऐसे में अब हर नजर सम्राट चौधरी पर टिकी है कि क्या वे नीतीश के स्थापित मानक को छू भी पाएंगे या नहीं।

    गृह मंत्रालय मिला, लेकिन विवाद भी साथ आए

    नीतीश कुमार के शासनकाल में ‘भयमुक्त प्रशासन’ एक पहचान बन गया था। बड़े अपराधियों पर भी पुलिस का शिकंजा कसता था और मुख्यमंत्री सीधे हर बड़ी कार्रवाई पर नजर रखते थे। अब इस सख्त व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी के हाथ में है। लेकिन उनके गृह मंत्री बनते ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस शुरू हो गई कि जिन पर खुद आपराधिक केस दर्ज हों, क्या उन्हें कानून-व्यवस्था की कमान दी जानी चाहिए?

    सम्राट चौधरी पर कितने मुकदमे? चुनावी हलफनामे से जानें पूरी लिस्ट

    चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर जमकर आरोप लगाए थे और अब वही मुद्दे फिर से हवा पकड़ रहे हैं। उनके 2025 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी पर इस समय दो आपराधिक मामले लंबित हैं।

    ● पटना कोतवाली (FIR 516/2023) – IPC की धारा 188, 147, 149, 323, 324, 337, 338, 353

    ● तारापुर, मुंगेर (FIR 35/2014) – धारा 171F/188

    यह भी पढ़ें :  अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    तारापुर वाले केस में आरोप तय हो चुके हैं। हालांकि सम्राट चौधरी ने हलफनामे में साफ लिखा है कि किसी भी केस में वे दोषी साबित नहीं हुए हैं।

    गृह मंत्री बनने के बाद सवाल और भी बड़े हो गए

    बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी को लेकर दो तरह की राय है। पहली-वे बीजेपी के आक्रामक और मजबूत चेहरे के रूप में देखे जाते हैं। दूसरी-उनकी छवि और केसों को लेकर विपक्ष लगातार निशाना साधता रहा है।

    अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे नीतीश कुमार की तरह अपराध पर सख्ती दिखा पाएंगे? क्या वे ‘सुशासन’ के ब्रांड को बनाए रख पाएंगे या उन पर लगे आरोप बार-बार उनकी राह में बाधा बनेंगे?

    नीतीश के मॉडल की छाया से बाहर कैसे निकलेंगे सम्राट?

    सम्राट चौधरी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वे नीतीश के 20 साल पुराने ‘कानून-व्यवस्था मॉडल’ से खुद को अलग साबित कर पाएं। अगर वे उसी स्टाइल में काम करते हैं, तो लोग कहेंगे-“सुशासन तो नीतीश का ही है, सम्राट सिर्फ चला रहे हैं।”

    और अगर वे नया मॉडल लाते हैं और कहीं कमी रह गई, तो फिर आवाज उठेगी, “नीतीश के समय ऐसा नहीं होता था।” यानी सम्राट के लिए यह पोस्ट दोधारी तलवार है। अब देखना यह है कि क्या वे विवादों को पीछे छोड़कर सच में एक मजबूत गृह मंत्री के रूप में उभर पाते हैं या नहीं।

    यह भी पढ़ें:अमीर लोग कर्ज से नहीं डरते, तो क्यों मिडिल क्लास कर्ज से घबराता है? एक्सपर्ट ने बताया धन बनाने का असली फॉर्मूला

    यह भी पढ़ें :  Korba: डीएवी जेंजरा का जलवा कायम: 10वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट, मेधावियों ने रचा सफलता का नया इतिहास

    यह भी पढ़ें:इसे कहते हैं किस्मत के धनी, बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें कैसे हुई पॉलिटिक्स में एंट्री

    यह भी पढ़ें:छिंदवाड़ा में बच्चे की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, सात आयुर्वेदिक दवाओं पर लगी रोक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026

    नशे के खर्चे नहीं उठा पा रहा था इंजीनियर, घर में ही उगाने लगा गांजा; पुलिस ने 15 से ज्यादा पौधे किए बरामद

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026773 Views
    Don't Miss

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के…

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.