आज का राशिफल : 14 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। सितारों की गणना बता रही है कि आज चंद्रमा दिन रात कर्क राशि संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गौरी योग बनेगा। साथ ही आज वरिष्ठ योग भी बना है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। ऐसे में आज का दिन अनुकूल रहेगा। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार के आप कुछ योजना बनाएंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। व्यापार के लिए की गई यात्राएं आज बहुत लाभदायक रहेंगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। आपको आज किसी शुभ मांगलिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज शाम के समय वाहन का प्रयोग करते समय आपको सजग और सतर्क रहना होगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास दोस्त से हो सकती है जो आपके लिए मददगार साबित होगा। कोई दोस्त आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आपको नौकरी में आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहने वाला है। आपको कारोबार में आज तेजी और प्रगति होगी। लेकिन आपको अहंकार को सिर पर चढने नहीं देना है। जीवनसाथी के लिए आज आप किसी सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। छात्र आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन में बिताएगे। आपको लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। आपको आज कोई उपहार भी मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहगा। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। आज यदि परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े तो अवश्य जाएँ, इससे आपके मन पर से बोझ हल्का होगा। आपको आज किसी सगे संबंधी को लेकर चिंता हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज आयात निर्यात के काम में लाभ मिलेगा। कोई अधूरा काम आपका आज पूरा होने से आप राहत महसूस करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कारोबार व्यापार से संबंधित आज चिंता हो सकती है। बच्चे आज आपके कारोबार में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में आज कोई अच्छी खबर आने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। कोई चाहत आज शाम पूरी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी से वाद विवाद में न उलझें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। लेकिन आज मेहनत का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आज शुरू किए गए काम का आपको भविष्य में भी लाभ मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से विशेष लाभ और सम्मान मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी। आपकी कोई चिंता दूर होगी। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधी आज आपके सामने मजबूत दिखाई देंगे। आप अपने साहस और बुद्धि से विरोधियो को परास्त करने में सफल होंगे। आज आपको अपने मन की कमजोरी के विकारों का त्याग करना होगा। लव लाइफ मजबूत होगी। आज आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल बनेगा। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है तो आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी। आज मन में निराशाजनक विचारों को न आने दें। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से प्रमोशन और प्रोत्साहन मिलने की पूरी उम्मीद है। आज उपहार लेनदेन से आपको खुशी मिलेगी। आप धर्म कर्म के काम में भाग लेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से मिश्रित रहेगा। कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ धन है तो वह प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार में मददगार साबित होगी। संतान के भविष्य को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। पिता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। आज आपको अपने मित्रों की सलाह से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज सामाजिक और धार्मिक कार्यो में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी भी वृद्धि होगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना और बेचना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ समाचार पाएंगे। आज आपको मायके पक्ष से धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी के साथ आज रोजमर्रा की जरूरत की किसी चीज की खरीदारी करेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। आपको आज भौतिक सुख साधन के मिलने की खुशी होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान के विवाह की योजनाएं आज प्रबल होंगी। धर्म अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। दोपहर के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, पैर में चोट लगने की आशंका है। आज आप घर की साज सज्जा पर ध्यान देंगे। आपको आज उपहार की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र से मिलने का संयोग बनेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आपको आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। किसी को पैसा उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आपको माता-पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के साथ सुखद बिताएंगे। किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। आज आज रुचिकर खानपान का भी आनंद ले सकते है। दोस्तो के साथ पार्टी का माहौल बन सकता है।

Editor in Chief