हिंदू युवक ने अपने घर पर ही बना लिया मजार…गांव वालों ने विरोध करते हुए तोड़ा, बोले- ‘गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, उगाही के लिए किया था निर्माण’

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
मिर्जापुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में एक हिंदू युवक ने अपने घर पर ही मजार बना कर पूजा शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी गाँव के लोगों को हुई तो ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए मजार को तोड़ दिया।

बता दें कि जिगना थाना अंतर्गत कुशहां गाँव के तिवारीपुर मजरा में तालाब के किनारे गांव के रहने वाले निवास सिंह ने मजार बना दिया। इसकी पूजा शुरू कर दिया। गांव में मजार बनाने की जानकारी होने के बाद गांव में तनाव फैल गया। गांव में एक भी मुस्लिम नहीं होने के बावजूद गांव में मजार बनते देख चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

n686215751176124885871881f882004d27e7adc632c0bd5a37107cc12cab4f79361a24017daaceb1773048

गांव के लोग विरोध जताते हुए मजार के पास इकठ्ठा होने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मजार को तोड़ दिया। मौके पर पहुची पुकिस ने गांव वालों को शांत किया। गांव के रहने वाले हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी संगठन के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह गहरवार का कहना है कि गांव के रहने वाले क्षत्रिय परिवार के निवास सिंह ने यह मजार बनाया है। उनका कहना है वह प्रेत-जिन्न बाधा से निजात पाने के लिए यह मजार बनवाने की बात कर रहे हैं।

n68621575117612488653232fb08c174d050ee98353c6528452496a71388619c04b74acf99fe7799b1fb2b7

मगर गांव में जहाँ एक भी मुस्लिम नहीं है यह मजार बनाना गलत है। चंदा के लिए मजार बना कर माहौल को खराब किया जा रहा है। वहीं फोन पर जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है मजार को लेकर गांव वालों की आपत्ति थी। जिस पर मजार को खुद घर वालो ने तोड़ कर हटा दिया है। मौक़े पर शांति व्यवस्था कायम है। मुन्ना सिंह गहरवार-ग्रामीण का कहना है कि- यह मजार गाँव के रहने रहने वाले निवास सिंह ने बनाया था।जो चंदा वसूलने का काम करते हैं। गांव वालों के विरोध के बाद प्रशासन के लोग मौके पर आए और मजार को तोड़ कर समतल किया गया।

यह भी पढ़ें :  शुभम और मयंक बने खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता (ईस्ट जोन) के मैच रेफरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में अभ्यासरत हैं खिलाड़ी

यह भी पढ़ें: मुंह में सुतली बम फोड़कर हीरोगिरी दिखा रहा था रोहित, तेज धमाके के साथ उड़ गए जबड़े के चिथड़े

यह भी पढ़ें: DRDO में तैनात ब्रह्मोस मिसाइल के सिस्टम इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 6 माह पहले ही हुई थी शादी, जाँच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें: दीवाली पर छाया अंधेरा, 200 रुपए की देसी जुगाड़ कार्बाइड गन ने छीन ली 200 आंखें

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -