श्री सप्तदेव मंदिर में फाल्गुन माह की अमावस्या पर मॉ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:  प्रत्येक माह की अमावस्या को श्री सप्तदेव मंदिर में मॉ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया जाता है। इसी तारतम्य मेे फाल्गुन कृष्णपक्ष अमावस्या दिनॉक 17.02.2026 दिन मंगलवार को श्री सप्तदेव मंदिर में दोपहर 3.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक मॉ श्री राणीसती दादी का संगीतमय मंगलपाठ श्रीमती लीना अग्रवाल एवं मनीषा मोदी के द्वारा किया गया जिसमें उपस्थित मंगलपाठी बहनो ने अपने पूर्ण परिधान नथ, चूडा चुनडी के साथ एक लय एवं एक राग में संगीतमय मंगलपाठ कर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।

मंगलपाठ के समापन के पश्चात भगवान की आरती की गई एवं प्रसाद वितरित किया गया तत्पश्चात उपस्थित भक्तजनों को मंदिर में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मंदिर की प्रमुख ट्रस्टी प्रेमा अग्रवाल ने दी एवं बताया कि 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य स्वागत किया जायेगा एवं इस अवसर पर शरबत, मटठा एवं खिचडी का वितरण किया जायेगा एवं इस हेेतु जो भी इस अवसर पर श्रमदान करना चाहते हो वे अपना श्रमदान कर पुण्य लाभ अर्जित करे।

उन्होने कार्यक्रम की अग्रिम सूचना देते हुए बताया कि 2 मार्च को रात्रि 12.00 बजे होली दहन का मुहुर्त है तथा 3 मार्च को प्रातः 9.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक सूतक लगेगा तत्पश्चात 7.00 बजे तक ग्रहण होगा। प्रेमा अग्रवाल ने बताया कि श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल के द्वारा होली मिलन समारोह 6 मार्च को मंदिर मे होगा जिसमें समस्त भक्त महिलाएॅ सादर आमंत्रित है।

मंगलपाठ के समापन पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने कार्यक्रम पर उपस्थित समस्त मंगलपाठी बहनों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  तंजानिया देश में सोने की खदान/खनन के व्यवसाय के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी यश राजेश शाह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के दोषी सूरज चौहान को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की कठोर सजा, अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक मोहन सोनी ने की थी पैरवी, जानें क्या था पूरा मामला

यह भी पढ़ें: KVK कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल का तीसरा दिन, शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने का प्रयास, फिर भी डटे रहे प्रदर्शनकारी

यह भी पढ़ें: अब खत्म होने वाला है मटर का सीज़न, जानें स्टोर करने का बहुत ही आसान तरीका, सालभर नहीं खरीदनी पड़ेगी मटर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -