Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धीरे-धीरे गरीबों की संख्या बढ़ रही, पैसा कुछ अमीरों के हाथों में केंद्रित हो रहा: गडकरी
    Featured

    धीरे-धीरे गरीबों की संख्या बढ़ रही, पैसा कुछ अमीरों के हाथों में केंद्रित हो रहा: गडकरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250708 133030 0387
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नागपुर/स्वराज टुडे:  केंद्र में भाजपा की सरकार है। बावजूद इसके वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने गरीबी को लेकर एक ऐसा बयान जारी किया है जिसने पूरे देश में खलबली मचा दी है। सवाल एकदम जायज है कि भारत की इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद यहाँ के लोग गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, जातिवाद अप्रेशता और महंगाई का सामना कर रहे हैं। क्यों? यहाँ अमीर और गरीब लोगों के बीच खाई कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है।

    नितिन गडकरी ने कहा कि धीरे-धीरे गरीब लोगों की संख्या बढ़ रही है और धन कुछ अमीर लोगों के हाथों में केंद्रित होता जा रहा है। अर्थव्यवस्था को इस तरह से विकसित होना चाहिए कि रोजगार पैदा हो और ग्रामीण क्षेत्रों का उत्थान हो।

    नागपुर में एक सभा को गडकरी कर रहे थे संबोधित

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘गरीबों की बढ़ती संख्या’ पर चिंता जताते हुए कहा कि “देश में धीरे-धीरे गरीब लोगों की संख्या बढ़ रही है और धन कुछ अमीर लोगों के हाथों में केंद्रित हो रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि धन के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है, जहां उन्होंने कृषि, विनिर्माण, कराधान और बुनियादी ढांचे के विकास में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) सहित कई मुद्दों पर बात की।

    उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को इस तरह से विकसित होना चाहिए कि रोजगार पैदा हो और ग्रामीण क्षेत्रों का उत्थान हो। उन्होंने कहा, ”हम एक ऐसे आर्थिक विकल्प पर विचार कर रहे हैं जो रोजगार पैदा करेगा और अर्थव्यवस्था की वृद्धि को बढ़ावा देगा। धन के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है और इस दिशा में कई बदलाव हुए हैं।”

    यह भी पढ़ें :  Sidhi: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन

    गडकरी ने की पूर्व प्रधानमंत्रियों की तारीफ

    वरिष्ठ भाजपा नेता ने उदार आर्थिक नीतियों को अपनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह को भी श्रेय दिया, लेकिन अनियंत्रित केंद्रीकरण के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ”हमें इसके बारे में चिंतित होना चाहिए।” भारत की आर्थिक संरचना का उल्लेख करते हुए उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में क्षेत्रीय योगदान में असंतुलन की ओर इशारा किया।

    सीए अर्थव्यवस्था के वृद्धि इंजन हो सकते हैं- गडकरी

    उन्होंने कहा, “विनिर्माण क्षेत्र 22-24 प्रतिशत, सेवा क्षेत्र 52-54 प्रतिशत योगदान देता है, जबकि कृषि, ग्रामीण आबादी के 65-70 प्रतिशत हिस्से को शामिल करने के बावजूद, केवल 12 प्रतिशत योगदान देती है।” उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) की उभरती भूमिका पर प्रकाश डाला। गडकरी ने कहा, “सीए अर्थव्यवस्था के वृद्धि इंजन हो सकते हैं। हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है। यह केवल आयकर रिटर्न दाखिल करने और जीएसटी जमा करने तक ही सीमित नहीं है।”

    देश की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत- गडकरी

    बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में बात करते हुए, गडकरी ने परिवहन क्षेत्र में अपनी पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया, ”मैंने ही सड़क निर्माण के लिए ‘निर्माण-परिचालन-हस्तांतरण’ तंत्र की शुरुआत की थी।” गडकरी ने कहा कि सड़क विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, ”कभी-कभी मैं कहता हूं कि मेरे पास धन की कमी नहीं है, बल्कि मेरे पास काम की कमी है।” उन्होंने कहा, ”अभी हम टोल बूथों से करीब 55,000 करोड़ रुपये कमाते हैं और अगले दो साल में हमारी आय 1.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। अगर हम इसे अगले 15 साल तक मौद्रिकृत करते हैं तो हमारे पास 12 लाख करोड़ रुपये होंगे। नए टोल से हमारे खजाने में और पैसा आएगा।”

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: बेटी बोलती रही पापा मैं डैम में गिर जाऊंगी, लेकिन पिता पर Reel बनाने का भूत सवार था…

    यह भी पढ़ें: बांकीमोंगरा में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, प्रेमिका ने ही अपने पूर्व पति और दो अन्य के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड का मुख्य आरोपी और शूटर गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,525 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में- 🔊 निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में…

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.