Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रील्स देखकर ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सनसनीखेज चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा
    Featured

    रील्स देखकर ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सनसनीखेज चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 10, 2026No Comments10 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260210 162950 0718
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला के सतत् मॉनिटरिंग मंे एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की कार्यवाही।*

    * कुल 08 प्रकरणों में 28 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम एवं मोटर सायकल जप्त।*

    * हिस्ट्रीशीटर एवं शातिर चोर संजय नेताम सहित कुल 07 गिरफ्तार।*

    * थाना खम्हारडीह, डी डी नगर, पुरानी बस्ती, आरंग, विधानसभा, पंडरी रायपुर सहित जिला बलौदा बाजार के पलारी की चोरी की घटनाओं पर एसीसीयू टीम की बड़ी सफलता।*

    * आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, मोटर सायकल तथा अन्य जुमला कीमती लगभग 28,00,000/- रूपये किया गया है जप्त।*

    रायपुर/स्वराज टुडे: 1) विवरण 01 थाना खम्हारडीह एवं डी.डी.नगर – प्रार्थी उपेन्द्र शर्मा ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई आदित्य शर्मा अपने परिवार के साथ मकान नं. 146 अवंति विहार सेक्टर-01, थाना खम्हारडीह रायपुर में रहता है, जो दिनांक 28.01.2026 को सपरिवार दिल्ली गया था। इसी दौरान दिनांक 02.02.2026 को प्रार्थी अपने भाई के घर को देखने गया तो मेन दरवाजा खुला पाया एवं अंदर सामान बिखरा हुआ था। कमरे की आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 1,50,000 की चोरी होना पाया गया। किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में 32/36 धारा 331(4), 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    IMG 20260210 161903

    इसी प्रकार प्रार्थिया श्रीमती मनीषा तिवारी ने थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शहनाई गार्डन के सामने, रोहिणीपुरम रायपुर में रहती है। दिनांक 26.12.2025 को वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित देवघर (झारखण्ड) गई थी। दिनांक 30.12.2025 की रात्रि वापस लौटने पर देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अंदर लाइट जल रही थी एवं सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम की अलमारी टूटी हुई मिली, जिसमें रखे सोने के जेवरात कीमती 57,225/- रूपये एवं नगद 30,000/- रूपये नहीं थे। घर के अंदर लोहे की रॉड, सब्बल, पेंचिस, एक मोबाइल व दस्ताना मिला था। किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    2) विवरण 02 थाना पुरानी बस्ती -* प्रार्थी आयुष ठाकुर ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कुशालपुर पीयूष नगर झाड वाली गली में सपरिवार रहता है। प्रार्थी दिनांक 22.01.2026 के दोपहर में अपने घर में ताला लगा कर सपरिवार खैरागढ़ गया था। इसी दौरान प्रार्थी को सूचना प्राप्त हुई कि उसके घर में चोरी हुई है, जिस पर प्रार्थी वापस अपने घर आकर देखा तो घर के सामने के मेन गेट का ताला लगा हुआ था और अंदर दरवाजा का ताला टूटा हुआ एवं सामान बिखरा हुआ था, कमरे अंदर जाकर देखा तो सामान व कपड़े बिखरे पड़े हुए थे बेडरूम में रखें आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था चेक करने पर लॉकर में रखें पुराना इस्तेमाली सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 95,000/रूपये नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 68/26 धारा 331(4), 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    यह भी पढ़ें :  NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    *विवरण 03 थाना पंडरी, आरंग एवं पलारी (जिला बलौदा बाजार) -* प्रार्थी चंदन गेण्ड्रे थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मोवा पंडरी स्थित भव्य कार श्रृंगार मे एसीसिरिस का काम करता है। दिनांक 06.02.2026 को प्रार्थी अपने बड़े भाई के नाम से पंजीकृत मोटर सायकल मंे दुकान आकर मो.सा. पैशन प्रो क्रमाकं सी जी 04 के डब्ल्यू 2667 को दुकान के बाजु में खडी कर जल्दबाजी मंे चाबी निकालना भूल गया था शाम को बाहर जाकर देखा तो जहां पर मेरा मोसा. खडी किया था वहा पर नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 34/26 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    प्रार्थी दिनेश कुमार सोनी ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरंग के ग्राम समोदा नगर पंचायत में स्वयं की ज्वेलरी दुकान सुरेश ज्वेलर्स के नाम से है। दिनांक 26.12.2025 को शाम करीब 04ः00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान में सोने का लॉकेट लेने आया। प्रार्थी ने उसे छोटे साइज का लॉकेट दिखाया, जिस पर उसने बड़े साइज का लॉकेट दिखाने को कहा। तब प्रार्थी 5.5 ग्राम वजन के दो सोने के लॉकेट दिखाए, जिसमें से एक लॉकेट वह अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के जानकारी के बिना चोरी कर दुकान से बाहर निकल गया। जब उसे चोरी का पता चला तो वह उसे पकड़ने का प्रयास किया, परंतु वह अपने मोटर सायकल से एक अन्य व्यक्ति के साथ फरार हो गया। उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने का लॉकेट को चोरी कर लिया गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 23/26 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    प्रार्थी घनश्याम प्रसाद देवांगन ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरंग के ग्राम समोदा में पुराना सब्जी मंडी के उसका स्वयं का ज्वेलर्स दुकान श्री सांई ज्वेलर्स के नाम से है। दिनांक 07.01.2026 को शाम में एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के दुकान में सोने का लॉकेट लेने आया जिसे 7.04 ग्राम का सोने का लॉकेट दिखाया तौल करके निकालते ही वह अज्ञात व्यक्ति सोने का लॉकेट को लेकर चोरी कर लिया गया एवं दुकान से बाहर निकल गया जब प्रार्थी को पता चला की वह लॉकेट लेकर निकल गया है तब उसे पकडने की कोशिश करने लगा तो वह अपने एक अन्य साथी के साथ मो0सा0 में बैठकर भाग गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 24/26 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    प्रार्थी दिलीप पवार ने थाना पलारी जिला बलौदा बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका सांई मंदिर चौक, पलारी के पास दिलीप ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी दुकान है। दिनांक 07.01.2026 को शाम को एक अज्ञात व्यक्ति काला मास्क लगाकर सोने का मंगलसूत्र देखने दुकान आया। मंगलसूत्र दिखाने के दौरान वह मंगलसूत्र हाथ में लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर दुकान के कर्मचारी ने उसका पीछा किया, जिस पर अज्ञात व्यक्ति मंगलसूत्र दुकान से कुछ दूरी पर फेंककर गली में भाग गया। उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने का मंगलसूत्र चोरी करने का प्रयास किया गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना पलारी में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 331(4), 62 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    IMG 20260210 161920

    *विवरण 04 थाना विधानसभा -* प्रार्थी हेमंत साहू ने थाना विधानसभा मंे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जैनम इफ्रा पीएम आवास कचना में रहता है। दिनांक 06.02.2026 की रात्रि प्रार्थी घर के दरवाजा में ताला लगाकर सपरिवार शादी कार्यक्रम में अवंति बिहार तेलीबांधा रायपुर गया थे। दिनांक 07.02.2026 को रात्रि करीबन 10ः00 बजे अपने घर वापस आकर देखा तो दरवाजा में लगा ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखंे आलमारी का लॉकर टुटा हुआ था लॉकर के अंदर रखा सोने एवं चांदी का जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 110000/-रूपये नहीं था। कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 331(3), 305(ए) बी एस एन का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    पुलिस कार्यवाही

    चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एसीसीयू को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा संबंधित थानों की 06 अलग – अलग टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

    घटना स्थलों एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया तथा मुखबिर सक्रिय किया गया। साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों एवं पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए। प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट द्वारा संग्रहित डेटा बेस के आधार पर उक्त प्रकरणों में अलग – अलग आरोपियों की पहचान किया गया।

    यह भी पढ़ें :  मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ....

    गिरफ्तारी एवं बरामदगी

    *कुल 08 प्रकरणों में 06 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 07 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, मोटर सायकल तथा अन्य जुमला कीमती लगभग 28,00,000/- रूपये जप्त किया गया।

    *थाना खम्हारडीह एवं डी.डी.नगर के प्रकरण में आरोपी संजय नेताम उर्फ गोलू पिता रामकुमार नेताम उम्र 43 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कालोनी थाना डी डी नगर रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, चोरी की दोपहिया वाहन तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 18,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी संजय नेताम उर्फ गोलू थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही शातिर चोर है जिसके विरूद्ध थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं डी डी नगर लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।

    *थाना पुरानी बस्ती के प्रकरण में आरोपी 01. भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी पिता रोहित पटेल उम्र 25 साल निवासी दंतेश्वरी मंदिर के पास पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर। 02. करण टांडी पिता राजेश टांडी उम्र 24 साल निवासी कुशालपुर दंतेश्वरी मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    *थाना आरंग, पंडरी एवं पलारी (जिला बलौदा बाजार) के प्रकरणों में आरोपी 01. प्रमोद कुमार चतुर्वेदी पिता लखन लाल लाल चतुर्वेदी उम्र 22 साल निवासी ग्राम अमसेना थाना खरोरा रायपुर। 02. रितेश कुर्रे पिता ईश्वर कुर्रे उम्र 20 साल निवासी विधानसभा रोड थाना विधानसभा रायपुर। 03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने, चांदी के जेवरात एवं चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    *थाना विधानसभा के प्रकरण में आरोपी रुद्रांश श्रीवास्तव पिता अतुल श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष निवासी कचना पी एम आवास ब्लॉक 04 रुम न.2 थाना विधानसभा को गिरफ्तार कर कब्जे से सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    यह भी पढ़ें: गर्भवती पाई गईं सैकड़ों नाबालिग लड़कियां, इंस्टा-फेसबुक से पनपा प्यार, माता-पिता समेत 300 लोगों पर केस दर्ज

    यह भी पढ़ें: डॉक्टरों ने बताया ये 10 चीजें हैं कैंसर होने की सबसे बड़ी वजह, गलती से भी ना करें ये गलतियां

    यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद के बाद गुस्साए पति ने पत्नी को गोलियां से भूना, मौके पर मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026

    कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    March 27, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026744 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026619 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026512 Views
    Don't Miss

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत…

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.