शर्मनाक: प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को घर से निकाला, वॉकर के सहारे लड़खड़ाते कदमों से मदद मांगने पहुंचीं थाने

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
आगरा/स्वराज टुडे:  कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय पर शनिवार दोपहर एक 80 वर्षीय महिला वाकर के सहारे लड़खड़ाते हुए पहुंची। डीसीपी सिटी ने तत्काल पुलिसकर्मियों से कहकर उन्हें बिठाया। महिला की बात सुनकर वह भी दंग रह गए।

महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने धोखाधड़ी कर मकान अपने नाम करवा लिया। घर से बाहर निकाल दिया। 112 पर काल करने आई पुलिस ने उन्हें प्रवेश दिलवाया। अगले ही दिन बेटे ने दोबारा घर से निकाल दिया। मकान को किसी अन्य को बेच दिया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने थाना न्यू आगरा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वॉकर के सहारे लड़खड़ाते कदमों से डीसीपी सिटी से शिकायत करने पहुंची

पीड़ित महिला परवीन ने बताया कि न्यू आगरा क्षेत्र में उनका 150 गज का मकान है। पति की मौत के बाद मकान उनके नाम हुआ था। एक बेटा मकान में साथ रहता है। उसने धोखाधड़ी से मकान अपने नाम करवा लिया। कुछ दिन पहले उन्हें सिकंदरा क्षेत्र में एक वृद्धाश्रम छोड़ आया। पड़ोसियों ने विरोध किया तो अगले दिन वापिस लेकर आया।

बेटे पर धोखे से मकान अपने नाम करवाकर दूसरे को बेचने का लगाया आरोप

आरोप है कि बेटे ने सात जुलाई को मकान को किसी अन्य को बेच दिया और उन्हें घर के बाहर निकाल दिया। 112 पर कॉल करने पर आई पुलिस ने दोबारा घर में प्रवेश दिलाया। इसके बाद अब फिर निकाल दिया है। अलग अपने मकान में रह रहे दूसरे बेटे ने इलाज करवाया और अपने साथ रखा है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर भी शिकायत की है।

यह भी पढ़ें :  IIT-BHU में निजता का उल्लंघन, हॉस्टल के बाथरूम में लगाया कैमरा, नहाने के वीडियो किए गए रिकॉर्ड

इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार में प्रापर्टी को लेकर विवाद सामने आया है। बेटा मां को साथ रखने के लिए कह रहा है। दूसरे भाई व कुछ अन्य मां के नाम रुपये देने को कह रहे हैं। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की और जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जानबूझकर किया गया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश ? एअर इंडिया विमान हादसे पर एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा

यह भी पढ़ें: श्मशान घाट में महिला के साथ कार में ‘इश्कबाजी’ करते पकड़े गए ये भाजपा नेता, हाथ जोड़कर मांगने लगे माफी

यह भी पढ़ें: जेल से छूटते ही रेप के आरोपी ने पीड़िता से फिर किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल, कांग्रेस ने कानून व्‍यवस्‍था पर उठाए सवाल

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -