Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र

    July 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…..4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    July 4, 2026

    ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»किसान आत्महत्या को मजबूर, सत्ता कार्यालय सजा रही — युवा कांग्रेस के विरोध को पुलिस ने कुचला
    Featured

    किसान आत्महत्या को मजबूर, सत्ता कार्यालय सजा रही — युवा कांग्रेस के विरोध को पुलिस ने कुचला

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260202 225553 3307
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में जब किसान धान बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है, तब सत्ता पक्ष जश्न और भवन निर्माण में व्यस्त है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा प्रवास के दौरान भाजपा के नए कार्यालय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के खिलाफ युवा कांग्रेस का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की किसान-विरोधी, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काला झंडा दिखाने का प्रयास किया।
    जिला कांग्रेस कार्यालय से शांतिपूर्ण ढंग से निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करते हुए बलपूर्वक हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस लॉरी में ठूंसकर लगभग तीन किलोमीटर दूर कुसमुंडा थाना ले जाकर घंटों बैठाए रखा गया। मुख्यमंत्री के कोरबा से प्रस्थान करते ही सभी को रिहा कर दिया गया, जिससे साफ़ होता है कि पूरी कार्रवाई सत्ता की सुरक्षा और असहमति को दबाने के लिए की गई।
    यह विरोध ऐसे समय में हुआ है जब छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी योजना भ्रष्टाचार और अफसरशाही के दलदल में पूरी तरह धंस चुकी है। हजारों किसान टोकन नहीं मिलने की वजह से अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं और सरकार द्वारा घोषित अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है जिसके कारण किसान कर्ज़, भूख और मानसिक तनाव में जी रहे हैं। हालात इतने अमानवीय हो चुके हैं कि कई किसानों ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिनमें से कुछ आज भी अस्पतालों में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

    युवा कांग्रेस का कहना है कि सरकार किसानों की पीड़ा पर संवेदनशील होने के बजाय भव्य कार्यालयों के शिलान्यास में व्यस्त है। इसी पीड़ा का प्रतीक था उनका नारा—
    “किसान मर रहा है और कार्यालय सज रहा है।”
    युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र केवल भाषणों तक सीमित रह गया है, जबकि ज़मीनी सच्चाई यह है कि सवाल उठाने वालों को पुलिस के ज़रिए चुप कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उनका हक़, धान खरीदी की पारदर्शिता और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन जत्थे में विकास सिंह, राकेश पंकज, नवीन कुकरेजा, सुनील निर्मलकर, धनंजय दीवान, कुणाल आजाद, मधुसुदन दास, विवेक श्रीवास, मिनिकेतन गवेल विशेष रूप से शामिल रहे.।

    यह भी पढ़ें :  डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    यह भी पढ़ें: संत श्री रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य स्वागत

    यह भी पढ़ें: स्कूलों में अब लड़कियों को फ्री सेनेटरी पैड नहीं मिली तो रद्द होगी मान्यता, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को जारी किया निर्देश

    यह भी पढ़ें: ट्रेन में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे TTE, तभी मौके पर पहुंची GRP ने कहा-अपनी तलाशी दीजिये, फिर हो गया बड़ा खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र

    July 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…..4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    July 4, 2026

    ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,698 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,389 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,102 Views
    Don't Miss

    उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र

    July 4, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी…

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…..4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    July 4, 2026

    ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.