लव मैरिज के बाद 2 बार दिया तलाक फिर मौलाना और भाई से करवाया हलाला! पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
अलीगढ़/स्वराज टुडे: काश वो मिस्ड कॉल ना हुई होती तो मेरी जिंदगी नर्क नहीं बनती…अलीगढ़ की बेटी और अमरोहा की बहू बनी महिला के दिमाग में ये बात जरूर आती होगी. साल 2015 में एक मिस्ड कॉल से उसकी जिंदगी में अमरोहा का अजहर आया.

उसे लगा कि ये ही वो इंसान है, जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी गुजार देगी. ये ही वो इंसान है, जो उसे हमेशा खुश रखेगा और उससे जिंदगी भर प्यार करेगा. मगर उसे नहीं पता था कि वो अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती करने जा रही है. जिस अजहर के साथ प्यार करके उसने निकाह किया, उसे नहीं पता था कि वो ही उसकी जिंदगी का मजाक बना कर रख देगा.

लव मैरिज, निकाह, 3 तलाक फिर हलाला का सनसनीखेज मामला यूपी के अमरोहा से सामने आया है. यहां 10 साल पहले यानी साल 2015 में मिस्ड कॉल से लव स्टोरी शुरू हुई. फिर बात निकाह तक पहुंची. निकाह के बाद बच्चे भी हुए. मगर फिर इस रिश्ते में 2 बार 3 तलाक हुआ और हर बार कभी मौलाना ने आकर हलाला किया तो कभी देवर ने ही हलाला कर दिया. महिला के आरोप बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाले हैं.

 प्रतीकात्मक तस्वीर

लव मैरिज के बाद बेगम के साथ ये क्या-क्या किया?

अमरोहा के सैद नगली के ढक्का गांव में अजहर नाम का युवक रहता है. वह दिल्ली में ए.सी मेकैनिक का काम करता है. साल 2015 में एक मिस्ड कॉल से उसकी जान पहचान अलीगढ़ की युवती से हुई. दोनों में प्यार हुआ और बात निकाह तक आ गई. परिजनों ने खुशी-खुशी दोनों का निकाह तक करवा दिया.

यह भी पढ़ें :  भारत की जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान को हरा सुपर 8 में पहुंचा

कई साल बाद मनमुटाव होने पर अजहर ने अपनी पत्नी को 3 तलाक दे दिया. मगर फिर दोनों के बीच परिजनों ने समझौता करवा दिया. इसके बाद बुलंदशहर के मौलाना को हलाला के लिए बुलाया गया और उसने महिला का हलाला किया. इसके बाद अजहर ने उसके साथ फिर से निकाह किया. इस दौरान एक लड़की का भी जन्म हुआ.

अजहर ने फिर दिया 3 तलाक

आरोप है कि इसके कुछ समय बाद अजहर ने फिर किसी विवाद के बाद पत्नी को 3 तलाक दे दिया. इस दौरान उसने दूसरी युवती से भी निकाह कर लिया. फिर अजहर ने अपनी पत्नी को मनाया और फिर उससे निकाह करना चाहा. आरोप है कि इस दौरान महिला का निकाह उसके देवर से ही करवाया गया. इसके बाद अजहर ने उससे फिर निकाह किया. फिर वो दोनों पत्नियों को अपने साथ रखने लगा.

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ रेप भी किया गया. अपने साथ हुए इस कांड से महिला परेशान रहने लगी और अब उसने हिम्मत करके अपने पति अजहर की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी अजहर

अन्य फरार आरोपियों की तलाश

बता दें कि अमरोहा पुलिस को इस मामले में 3 से 4 लोगों की तलाश और है. फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है. अजहर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है. इस मामले को लेकर (सैद नंगली थाना प्रभारी) विकास सहरावत ने बताया, आरोपी अजहर नवाज अरेस्ट हो चुका है. मामले की जांच की जा रही है. अन्य लोग भी शामिल हैं. उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें :  दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट जारी, भारत की शानदार छलांग, भारतीयों को इन 56 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल का शानदार मौका

यह भी पढ़ें: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के छात्रों व स्टाफ को मकान मालिकों ने रूम खाली करने का दिया अल्टीमेटम, दिल्ली विस्फोट की घटना से सहम गए है आसपास के सभी गाँव

यह भी पढ़ें: भोपाल की SIR प्रक्रिया में और 35 हजार मतदाताओं के कटे नाम, कुल आंकड़ा चौंकाने वाला

यह भी पढ़ें: एसटीएफ से बर्खास्त सिपाही की महलनुमा कोठी में करोड़ों का इंटीरियर, मुश्किल से मिली ईडी को एंट्री

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -