छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: खरीफ वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन कार्य तेजी से जारी है। इसी के साथ अवैध धान विक्रय और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आज विकासखंड पाली के ग्राम निरधी में बड़ी कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार पाली श्री सुजीत कुमार पाटले* एवं राजस्व निरीक्षक अंजली पैकरा द्वारा अवैध रूप से भंडारित 20 क्विंटल (50 कट्टी) धान को मौके पर जब्त किया गया। ग्रामीण द्वारा भंडारित धान के सम्बंध में किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उक्त धान को राजस्व विभाग ने अपने कब्जे में लेते हुए कोटवार पोड़ी की अभिरक्षा में पंचायत भवन पोड़ी में सुरक्षित रखा है।
प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: फिर एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, बेटियों ने खोली अपनी माँ की पोल
यह भी पढ़ें: चाकू से गोदकर 11वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, स्कूल बैग से सिंदूर की मिली डिबिया

Editor in Chief




















